BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, दम घुटने से हुई सुशांत की मौत

by bnnbharat.com
June 15, 2020
in Uncategorized
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, दम घुटने से हुई सुशांत की मौत

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, दम घुटने से हुई सुशांत की मौत

Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का आज अंतिम संस्कार मुंबई में किया जाएगा. रविवार को उन्होंने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. बताया जा रहा है कि वे पिछले 6 माह से डिप्रेशन में थे. आज मुंबई में ही सुशांत का अंतिम संस्कार होगा.

पुलिस मामले की छानबीन शुरू

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. एक्टर के मोबाइल रिकॉर्ड के अनुसार उन्होंने अपना आख‍िरी कॉल रिया चक्रवर्ती और महेश शेट्टी को मिलाया था. लेक‍िन दोनों ने ही सुशांत का कॉल नहीं उठाया. अब इस केस को आगे ले जाते हुए पुलिस दोनों से पूछताछ करेगी. उनका बयान दर्ज किया जाएगा. इनके अलावा कुछ और दोस्तों के भी बयान दर्ज किए जाएंगे.

मुंबई पुलिस को सौंपी गई रिपोर्ट

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की प्रोविजनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट को बांद्रा पुलिस स्टेशन में दिया गया है. 3 डॉक्टरों ने सुशांत का पोस्टमार्टम किया, जिसमें फंदे से दम घुटने के कारण बताया है. वहीं सुशांत सिंह राजपूत के पिता, भाई और भाभी अब घर से पटना एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए हैं. सुशांत का आज मुंबई में ही अंतिम संस्कार होना है.बॉलीवुड, खेल औऱ राजनीति के दिग्गज उनकी मौत पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं. देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर समेत बॉलीवुड के तमाम अभिनेता ने ट्वीट करके संवेदनाएं व्यक्त की. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पटना स्थित घर में मातम का माहौल है. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिवार में उनकी 3 बहनें भी हैं.

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के शव का पोस्टमॉर्टम हो गया है. रविवार को सुशांत का शव मुंबई स्थित उनके घर के कमरे में मिला था. इसके बाद सुशांत के शव को मुंबई के कूपर अस्पताल में भेजा गया था, जहां पोस्टमॉर्टम कर लिया गया है. शुरुआती पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांत की मौत फांसी के चलते दम घुटने से हुई है.

शुरुआती रिपोर्ट में किसी प्रकार के जहर या मौत का अन्य कोई कारण नहीं बताया गया है. हालांकि, सुशांत के शव का विसरा सुरक्षित रख लिया गया है, जिसकी फॉरेंसिक जांच की जाएगी.

बीती रात हुआ सुशांत के पार्थिव शरीर का पोस्टमॉर्टम

सूत्रों का कहना है कि शुरुआती तौर पर ये सुसाइड का ही मामला लगता है. लेकिन सुशांत के विसरा (viscera) समेत उनके शरीर के दूसरे ऑर्गन को सुरक्षित रख लिया गया है, जिन्हें आगे फॉरेंसिक जांच के लिए जेजे अस्पताल में भेजा जाएगा. दूसरी तरफ, पुलिस सुशांत सिंह राजपूत की मौत की वजह की तहकीकात कर रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मच्छरों के आतंक से हैं परेशान? अपनाएं ये उपाय

Next Post

मुख्यमंत्री राहत कोष में सौंपा गया 1.51 लाख रुपए का चेक

Next Post
मुख्यमंत्री राहत कोष में सौंपा गया 1.51 लाख रुपए का चेक

मुख्यमंत्री राहत कोष में सौंपा गया 1.51 लाख रुपए का चेक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d