BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

80 वर्ष से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों के लिए है डाक मतपत्र की सुविधा

by bnnbharat.com
November 5, 2019
in समाचार
80 वर्ष से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों के लिए है डाक मतपत्र की सुविधा

80 वर्ष से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों के लिए है डाक मतपत्र की सुविधा

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: भारत निर्वाचन आयोग इस बार विधानसभा आम चुनाव में वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों के लिए विशेष प्रावधान किया है. उन्हें अनुपस्थित मतदाता मानते हुए डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करने का अवसर भारत निर्वाचन आयोग ने दिया है. इसके लिए चुनाव की अधिसूचना जारी होने के 5 दिनों के भीतर संबंधित निर्वाची पदाधिकारी के पास फॉर्म 12-D में आवेदन देना होगा. वरिष्ठ नागरिक की परिभाषा में स्पष्ट किया गया है कि मात्र 80 वर्ष से अधिक आयु के लोग डाक मतपत्र के द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे.

इसके लिए संबंधित निर्वाचित पदाधिकारी फॉर्म 12-D के आधार पर 80 वर्ष की आयु से अधिक के वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों का अलग-अलग सूची तैयार करेंगे. निर्वाची पदाधिकारी इस सूची को अंतिम रूप देने के पूर्व मतदाता सूची से सभी संबंधितों के विवरण से मिलान कर संतुष्ट हो लेंगे. इस प्रक्रिया में प्रयुक्त डाक मतपत्र बिल्कुल वैसे ही होंगे जैसा कि निर्वाचन कार्य पर लगे कर्मियों के लिए डाक मतपत्र का होता है.

भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा कहा कि इस प्रक्रिया को संपन्न कराने हेतु मतदान पदाधिकारियों के दल गठित किए जा रहे हैं, जो आगामी 27 नवंबर के पूर्व सूची में उल्लिखित वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों से संपर्क कर उनसे डाक मतपत्र को भरवाएंगे एवं इसके पूर्व वे पूरी प्रक्रिया उनको समझाएंगे.

संबंधित बीएलओ इन टीमों के भ्रमण की सूचना संबंधित मतदाताओं को देंगे. अगर पहले विजिट में मतदाता अपने स्थान पर नहीं पाए जाएंगे, तो उनकी सुविधा के लिए दोबारा मतदान दल उनके पास पहुंचेगा. परंतु हर हालत में मतदान की गोपनीयता सुरक्षित रखी जाएगी. यदि इनमें से कोई मतदाता स्वयं प्रपत्र को भर नहीं पाएंगे, तो वह किसी व्यस्क व्यक्ति की सहायता अपने मताधिकार के प्रयोग के लिए ले सकते हैं. संबंधित मतदाता को अपनी पहचान से संबंधित मतदाता पहचान पत्र अथवा अन्य वैकल्पिक दस्तावेज मतदान दल के समक्ष प्रस्तुत करना होगा.

मतदान दलों के इन मतदाताओं तक पहुंचने की सूचना एसएमएस या उनके मोबाइल फोन नंबर अथवा पोस्ट के माध्यम से भी दिया जा सकता है. मतदान दल को एक वीडियोग्राफर एवं पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी. संबंधित निर्वाची पदाधिकारी ऐसे डाक मतपत्रों के भंडारण हेतु किसी सहायक निर्वाचन पदाधिकारी को इन डाक मतपत्रों के लिफाफे को प्राप्त करने एवं उचित सुरक्षा में रखे जाने हेतु जिम्मेवार होंगे. प्रत्येक दिन प्राप्त आवेदनों एवं प्राप्त डाक मतपत्रों की सूचना निर्वाची पदाधिकारी रखेंगे. यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी एवं सारी प्रक्रियाओं से संबंधित मतदाताओं को अवगत कराया जायेगा.

डाक मतपत्र से मतदान करने वाले वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगजन मतदान केन्द्र पर मतदान नहीं कर सकेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पराली के धुएं के कारण एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत, खड़े ट्रक में घुसी कार

Next Post

RCEP पर हस्ताक्षर नहीं करने का निर्णय प्रधानमंत्री मोदी के मजबूत इरादों को दर्शाता है :रघुवर दास

Next Post
RCEP पर हस्ताक्षर नहीं करने का निर्णय प्रधानमंत्री मोदी के मजबूत इरादों को दर्शाता है :रघुवर दास

RCEP पर हस्ताक्षर नहीं करने का निर्णय प्रधानमंत्री मोदी के मजबूत इरादों को दर्शाता है :रघुवर दास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d