BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पोस्टल बैलेट की सुविधा का दिया गया विकल्प

by bnnbharat.com
November 18, 2019
in Uncategorized
पोस्टल बैलेट की सुविधा का दिया गया विकल्प

पोस्टल बैलेट की सुविधा का दिया गया विकल्प

Share on FacebookShare on Twitter

बोकारो: मतदान प्रतिशत बढ़ाने एवं मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम के तहत वरीय नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग -सह- उप विकास आयुक्त रविरंजन मिश्रा की अध्यक्षता में चास प्रखंड अंतर्गत उकरीद पंचायत के पंचायत भवन में दिव्यांग / वृद्धावस्था व्यक्तियों को मतदाता संदेश परक पंपलेट का वितरण किया गया.

वितरण के दौरान उप विकास आयुक्त मिश्रा ने उपस्थित सभी वृद्धजन तथा दिव्यांग मतदाताओं को आगामी 16 दिसंबर को वोट देने की अपील की. साथ ही साथ उपस्थित सभी लोगों से कहा कि अपने आस-पास रहने वाले सभी लोगों को मतदान करने के लिए भी आग्रह करें.

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नई पहल करते हुए दिव्यांगजन और 80 वर्ष के उपर के सभी वरिष्ठ नागरिकों को पोस्टल बैलेट की सुविधा का विकल्प दिया गया है. दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्र पर विशेष व्यवस्था की गई है. जैसे- पेयजल, शौचालय, मतदान केन्द्र तक आवगमन के लिए वाहन की व्यवस्था, व्हीलचेयर की व्यवस्था, रैंप की व्यवस्था, ईवीएम पर बेरल स्टीक की व्यवस्था, नेत्रहीन एवं अस्वस्थ मतदाताओं के साथ सहयोगी की व्यवस्था, सहारे के लिए मजबूत रेलिंग की व्यवस्था की गई है.
मतदाता जागरूकता के तहत आज कस्तूरबा आवासीय विद्यालय चास में मेंहदी प्रतियोगिता व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी सभी लोगों को मतदान करने की अपील की गई. वितरण के दौरान नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग-सह-जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी मनीषा वत्स, प्रखंड विकास पदाधिकारी चास संजय शांडिल्य, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी चास शहरी रेणु कुमारी, जनसंपर्क के अरविन्द कुमार, आशुतोष कुमार सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुख्य निर्वाचन कार्यालय में लगाया जाएगा स्वीप का स्टॉल

Next Post

निरसा विधायक के खिलाफ मासस नेता ने की निर्दलीय से चुनाव लड़ने की घोषणा

Next Post
निरसा विधायक के खिलाफ मासस नेता ने की निर्दलीय से चुनाव लड़ने की घोषणा

निरसा विधायक के खिलाफ मासस नेता ने की निर्दलीय से चुनाव लड़ने की घोषणा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d