अरविन्द पटेल,
महराजगंज: कानपुर में सीओ समेत आठ पुलिस कर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी ढाई लाख के इनामी विकास दुबे के नेपाल भागने की आशंका को लेकर सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं.
कई हलकों में इस बात की चर्चा है कि विकास नेपाल भाग गया होगा. नेपाल और इंडिया की सीमा काफी लंबी और खुली हुई है. जहां आसानी से लोग बॉर्डर क्रॉस कर लेते हैं.
इसलिए सोनौली के सीमाई क्षेत्र में मोस्ट वांटेड विकास के पोस्टर लगाए गए. वहीं, रोडवेज और छोटी गाड़ियों से सोनौली सीमा की ओर आने वाले सभी लोगों पर पुलिस की पैनी नजर है.

