BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

करन आनंद की होममेड शॉर्ट फिल्म का पोस्टर हुआ रिलीज…

by bnnbharat.com
June 7, 2020
in समाचार
करन आनंद की होममेड शॉर्ट फिल्म का पोस्टर हुआ रिलीज…
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: कोरोनो वायरस महामारी के भयावह परिणाम दिन-प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे है और इसको देखते हुए जैसे ही देश में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन 5.0 का ऐलान हुआ.

हमारे बॉलीवुड हस्तियों जैसे अमिताभ बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, रजनीकांत, रणबीर कपूर, दिलजीत दोसांझ और आलिया भट्ट, जैसे अन्य लोगों ने साथ मिलकर ‘परिवार’ नामक एक शार्ट फिल्म बनाई थी, जिसको लोगों ने काफी पसंद किया था तो वहीं इस बार बॉलीवुड अभिनेता करन आनंद ने भी लॉकडाउन के दौरान ‘आईना ‘ नाम की एक शॉर्ट फिल्म मौजूदा परिस्थियों को देखते हुए और जागरूकता फैलाने के लिए बनाई है.

फिल्म का उद्देश्य घर पर रहना, सुरक्षित रहना, घर से काम करना, और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि दिहाड़ी मजदूरों और घर के सफाई कर्मियों को भुगतान करना है.

‘आईना’ का प्रीमियर सोमवार को रात 9 बजे यूट्यूब के माध्यम से दुनिया भर में रिलीज किया जाएगा. फिल्म के बारे में बात करते हुए करन ने कहा “यह मेरी पहली शार्ट फिल्म है, और मैं पोस्टर लॉन्च को लेकर खाफी उतसाहित और खुश हूं, साथ ही थोड़ा नर्वस भी हूं.

अभी की परिस्थिओं को देखते हुए यह फिल्म सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएंगी. हमने इस फिल्म को सरकार के नियमों और कानूनों का पालन करते हुए महामारी और लॉकडाउन स्थिति में शूट किया है.

आपको बता दूं कि इस फिल्म को बनाने के पीछे जितने भी लोग जैसे एक्टर, डायरेक्टर, प्रोडूसर, कास्ट, टेक्निशन, साउंड डिजाइनर, एडिटर कोई भी एक दूसरे नहीं मिले है. यहां तक कि मैंने और अभिनेत्री ने भी एक दूसरे से मुलाकात नहीं की, फिर भी सब बहुत अच्छे से किया गया है.

फिल्म लॉकडाउन के दौरान एक घर से जुड़े समाज की अपने जिंदगी से लड़ाई और काम से जुड़ी समस्याओं पर आधारित है और साथ ही जो हमारे दैनिक वेतन श्रमिक किस तरह की समस्या का सामना करते है बताया गया है.

इसलिए मैं सभी से अनुरोध करूंगा कि वह फिल्म देखें और हमारे दैनिक वेतन कर्मचारियों के महत्व को जानें. फिल्म सोमवार को रिलीज होगी और इसका परिणाम भी दो तीन दिनों में आ जाएगा.

मेरी प्रार्थना है कि हमारी मेहनत रंग लाए, क्योंकि हम सभी ने बड़े ही शिद्दत से काम किया है और अंत में मैं फिल्म के डायरेक्टर मिस्टर शांतनु श्रीवास्तव, राइटर एंड डायरेक्टर बॉबी खान, साउंड डिजाइनर चिन्मय परिदा, एडिटर प्रबीन सिंह, ग्राफिक्स डिजाइनर मयंक शेखर और बाकि टीम का धन्यवाद करना चाहुंगा. सभी ने अपनी तरफ से बेहतर प्रदर्शन किया है.”

लॉकडाउन के दौरान सबसे खराब स्थिति में चल रहे दैनिक वेतन कर्मचारियों को मनोरंजन जगत भूल चुका है, जबकि इस समय उन लोगो को वित्तीय सहायता की ज्यादा आवश्यकता है. फिल्म ‘आईना’ का उद्देश्य दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों और घर की सफाई कर्मचारियों के भुगतान के महत्व को दुनिया के सामने लाना है.

वर्क फ्रंट की बात की जाए तो, करन आनंद ने ‘किक’, ‘कैलेंडर गर्ल्स’, ‘बेबी’ जैसे कई बॉलीवुड फिल्म्स में काम करके अपनी पहचान बनाई हैं.

‘किक’ मूवी में उनके द्वारा किए गए एक्शन सीन्स की काफी सराहना की गई थी, लेकिन सही मायने में उन्हें पहचान फिल्म ‘बेबी’ में निभाए गए उनके किरदार से मिली. हाल ही में उन्होंने मधुर भंडारकर की फिल्म ‘कैलेंडर गर्ल्स’ में कैमियो रोल किया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

छवि चमकाने में व्यस्त है केजरीवाल सरकार: कांग्रेस

Next Post

Corona Updates: लोहरदगा में 11 कोरोना पॉजिटिव मरीज, राज्य का आंकड़ा हुआ 1041

Next Post
Corona Updates: लोहरदगा में 11 कोरोना पॉजिटिव मरीज, राज्य का आंकड़ा हुआ 1041

Corona Updates: लोहरदगा में 11 कोरोना पॉजिटिव मरीज, राज्य का आंकड़ा हुआ 1041

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d