BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ का पोस्टर रिलीज, अजय और सैफ का दिखा दमदार लुक

by bnnbharat.com
October 21, 2019
in Uncategorized
‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ का पोस्टर रिलीज, अजय और सैफ का दिखा दमदार लुक
Share on FacebookShare on Twitter

बॉलीबूड एक्टर अजय देवगन और सैफ अली खान की केमिस्ट्री एक बार फिर पर्दे पर नजर आने वाली है. उनकी अपकमिंग फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर का नया पोस्टर रिलीज हो गया है. इन पोस्टर्स में दोनों एक्टर खतरनाक लुक में दिख रहे हैं। अजय देवगन इस फिल्‍म में एक योद्धा की भूमिका में हैं.

अजय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तानाजी द अनसंग वॉरियर के दो नए पोस्टर शेयर किए हैं. एक पोस्टर में अजय लाल रंग की पगड़ी पहनें इंटेंस लुक में दुख रहे है. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा खबरदार वह तलवार से भी ज्यादा धार है. वहीं एक और पोस्टर में सैफ चालाकी भरी हंसते नजर आ रहे हैं. कैप्शन में लिखा है, हो सकता है कि घाव तलवार से ज्यादा गहरा हो. बताते चले कि इस फिल्‍म में अजय देवगन के साथ काजोल भी नजर आने वाली हैं. फिल्‍म का निर्देशन ओम राउत कर रहे हैं. जबकि सैफ इस फिल्‍म में नेगेटिव शेड में नजर आएंगे.

राउत के निर्देशन में बनीं फिल्म तानाजी में अजय देवगन सूबेदार तानाजी मालुसरे की भूमिका निभा रहे हैं. इसमें सैफ और काजोल भी अहम भूमिका में होंगे. फिल्म को अजय देवगन फिल्म्स और टी-सीरीज प्रोड्यूस कर रही है. यह फिल्म पहले 22 नवंबर 2019 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसके रिलीज डेट को आगे बढ़ाकर 10 जनवरी 2020 कर दिया गया है.

बता दें कि 10 जनवरी 2020 को मेघना गुलजार के निर्देशन में बनीं दीपिका पादुकोण स्टारर छपाक भी रिलीज हो रही है. इससे पहले अजय और सैफ इससे पहले कच्चे धागे, एलओसी कारगिल और ओमकारा में साथ नजर आ चुके हैं. कच्चे धागे और ओमकारा में दोनों की केमिस्ट्री जबरदस्त हिट साबित हुई थी. तानाजी के अलावा अजय देवगन बायोपिक मैदान में भी काम कर रहे हैं. यह फिल्म ऐतिहासिक फुटबॉल प्लेयर सय्यद अब्दुल रहीम पर बन रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दक्षिण अफ्रीका का सूपड़ा साफ करने से महज़ 2 विकेट दूर इंडियन ब्रिगेड

Next Post

ट्रैक्टर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, चालक फरार

Next Post
ट्रैक्टर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, चालक फरार

ट्रैक्टर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, चालक फरार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d