BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिहार में ‘पोस्टर वार’ : ‘जिन्न अब राजद की बातों में नहीं आने वाला’

by bnnbharat.com
February 5, 2020
in Uncategorized
बिहार में ‘पोस्टर वार’ : ‘जिन्न अब राजद की बातों में नहीं आने वाला’

बिहार में 'पोस्टर वार' : 'जिन्न अब राजद की बातों में नहीं आने वाला'

Share on FacebookShare on Twitter

पटना: बिहार में राजनीतिक दलों के बीच ‘पोस्टर वार’ थमने का नाम नहीं ले रही है. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और जनता दल (यूनाइटेड) द्वारा एक-दूसरे पर निशाना साधने के लिए लगातार पोस्टर का सहारा लिया जा रहा है. इसी कड़ी में जद (यू) ने बुधवार को पटना के कई क्षेत्रों में पोस्टर लगाकर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद पर ‘जिन्न’ के बहाने निशाना साधा है. जद (यू) के कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए नए पोस्टर में लालू के साथ-साथ जिन्न को भी दिखाया गया है. पोस्टर में ‘जिन्न’ को लालू प्रसाद से यह कहते दिखाया गया है, “अब तेरी बातों वातों में नहीं आने वाला.”

पोस्टर में लालू सरकार और नीतीश सरकार की तुलना भी की गई है, जिसमें राजद को लेकर पोस्टर के आधे हिस्से में लालू की बातचीत पर बिहार की जनता को यह कहते हुए दिखाया गया है, “जब रखवाले ही चोरी करने लगे तो इसे सीनाजोरी कहते हैं.”

इस पोस्टर पर स्लोगन लिखा गया है, “कहे बिहार सुनो भाई-बहनों, घोटालेबाजों के गुण तीन. मान हरे, धन-संपत्ति लूटे और मति ले छीन.”

पोस्टर में राजद के शासनकाल में बिहार में विकास, रोजगार, न्याय, रोटी, सुरक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यो को इस पोस्टर में दिखाया गया है. न्याय को लेकर दिखाए जाने वाली तस्वीर में लालू के साथ-साथ शहाबुद्दीन और राजबल्लभ को सलाखों के पीछे भी दिखाया गया है.

उल्लेखनीय है कि दोनों दलों द्वारा करीब प्रतिदिन पोस्टर के जरिए आरोप-प्रत्यारोप जारी है. अब देखना है कि जद(यू) के इस पोस्टर पर राजद क्या जवाब देता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

वेंकैया नायडू ने कहा, किसी अन्य देश को हमारे आंतरिक मामलों में टिप्पणी का अधिकार नहीं

Next Post

IB की वरिष्ठ अधिकारी बता कर महिला ने की धोखाधड़ी, गिरफ्तार

Next Post
IB की वरिष्ठ अधिकारी बता कर महिला ने की धोखाधड़ी, गिरफ्तार

IB की वरिष्ठ अधिकारी बता कर महिला ने की धोखाधड़ी, गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d