BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विधानसभा चुनाव को लेकर पोस्टर वार शुरू, तस्वीर पर लिखा-‘कैदी बजा रहा थाली, जनता बजाओ ताली’

 

by bnnbharat.com
June 7, 2020
in समाचार
विधानसभा चुनाव को लेकर पोस्टर वार शुरू, तस्वीर पर लिखा-‘कैदी बजा रहा थाली, जनता बजाओ ताली’
Share on FacebookShare on Twitter

पटना:  बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर एक बार फिर पोस्टर वार शुरू हो गया है. राजधानी पटना में नेताओं के पोस्टर लगाए जा रहे हैं. पटना के हर चौक-चौराहे,डाक बंगला और आयकर विभाग रोड पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को निशाने पर लेते हुए होर्डिंग लगाए गए हैंं.

यहां राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के फोटो वाले पोस्टर लगाए गए हैं. एक पोस्टर डाक बंगला चौराहे पर लगाया गया है, तो वहीं दूसरे पोस्टर को आयकर विभाग रोड पर लगाया गया है. पोस्टर पर लिखा गया है, ‘कैदी बजा रहा थाली, जनता बजाओ ताली.’

बता दें कि लालू के मुख्यमंत्री रहने के दौरान पशुपालन विभाग में 900 करोड़ रुपये से ज्यादा का चारा घोटाला किया गया था. अभी तक इस घोटाले से जुड़े चार मामलों में कोषागार से फर्जी धन निकासी के आरोप में लालू को सजा हो चुकी है. इनमें दो मामले चाईबासा कोषागार के हैं, जबकि एक-एक मामला दुमका व देवघर कोषागार का है.

हालांकि चाईबासा और देवघर के एक-एक मामले में लालू को जमानत मिल चुकी है. उन पर दोरांदा कोषागार से जुड़े पांचवें मामले में रांची की विशेष सीबीआई अदालत में सुनवाई जारी है. दिसंबर, 2017 से जेल में बंद लालू फिलहाल रांची के रिम्स अस्पताल में इलाज करा रहे हैं.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

छत पर टहल रहे युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Next Post

ऑपरेशन ब्लू स्टार सिख इतिहास का सबसे काला समय: रूबी सहोता

Next Post
ऑपरेशन ब्लू स्टार सिख इतिहास का सबसे काला समय: रूबी सहोता

ऑपरेशन ब्लू स्टार सिख इतिहास का सबसे काला समय: रूबी सहोता

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d