BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पोल्ट्री उद्योग में गहराया संकट, 10 से 30 रुपए में बिक रहा चिकन

by bnnbharat.com
March 14, 2020
in समाचार
पोल्ट्री उद्योग में गहराया संकट, 10 से 30 रुपए में बिक रहा चिकन

पोल्ट्री उद्योग में गहराया संकट, 10 से 30 रुपए में बिक रहा चिकन

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कोरोना वायरस से बचाव के क्रम में लोगों ने चिकन खाना भी बंद कर दिया है. यही वजह है कि बाजार में चिकन को ग्राहक नहीं मिल रहे हैं. नौबत यह आ गई है कि चिकन के दाम 10 से लेकर 40 रुपए प्रति किलोग्राम तक उतर आए हैं. पोल्ट्री उद्योग कोरोना संकट की वजह से बुरी तरह घाटे में चला गया है.

कोरोना के खौफ से पहले तक चिकन के दाम 160 से 170 रुपए प्रतिकिलो तक थे. अंडे के भी होलसेल रेट में कमी आई है. यूपी पोल्ट्री फार्म एसोसिएशन के अध्यक्ष नवाब अली का कहना है कि जनवरी और फरवरी में हमने लाइन लगाकर मुर्गा बेचा था. हर वक्त चार-पांच लोग मुर्गा लेने के लिए खड़े रहते थे.

ब्रॉयलर चिकन 75 से 80 रुपए किलो तक बिक रहा था. कोरोना की दहशत ने मुर्गा और अंडा बाजार को पूरी तरह से ठप्प कर दिया है. आज देशभर में 10 से 40 रुपए किलो तक मुर्गा बिक रहा है. दक्षिण भारत में तो 10 रुपए किलो चिकन खरीदने को भी कोई तैयार नहीं है. यूपी में भी दाम 25 से 30 रुपए किलो हो गए हैं, लेकिन फॉर्म से माल का उठान नहीं हो रहा है.

पोल्ट्री में एक चूजे से दो किलो की मुर्गी बनने का समय 40 दिन तक का होता है. वहीं 40 दिन में एक चूजा 75 रुपए की खुराक खा जाता है. नवाब अली ने बताया कि देश में सबसे सस्ता मुर्गा इस वक्त कर्नाटक में 10 रुपए किलो बिक रहा है. महाराष्ट्र में 10, तेलंगाना में 11, आंध्रा प्रदेश 12, मध्य प्रदेश 22, ओडिशा 18 से 22 और गुजरात में 14 से 28 रुपए किलो तक मुर्गा बिक रहा है. ये रेट होलसेल के हैं.

कहीं-कहीं तो होलसेल वाले ही गाड़ियों में मुर्गा लेकर गली-मोहल्लों में 100 रुपए के तीन मुर्गे और 22 रुपए किलो के हिसाब से बेचने जा रहे हैं. पोल्ट्री फार्म के मालिक अनिल शाक्य बताते हैं कि 7-8 दिन पहले तक 3.50 रुपए से लेकर 3.75 रुपए तक का एक अंडा बिक रहा था.

कोरोना की दहशत फैलते ही आज एक अंडे के दाम 2.75 रुपए हो गए हैं. यह रेट पोल्ट्री फॉर्म और होलसेलर के बीच के हैं. लेकिन अब भी अंडे के दाम कम होने का फायदा रिटेल ग्राहक को नहीं मिलेगा. क्योंकि स्टॉक करने वाले मौके का फायदा उठाकर पोल्ट्री से सस्ता अंडा खरीद रहे हैं और उसे कोल्ड स्टोरेज में रख रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

खुशखबरी: खत्म होगा बिजली संकट, DVC को 400 करोड़ का हुआ भुगतान

Next Post

BDO ने प्रखंड के तमाम कर्मियों को ड्रेस कोड में कार्यालय आने की दी हिदायत

Next Post
BDO ने प्रखंड के तमाम कर्मियों को ड्रेस कोड में कार्यालय आने की दी हिदायत

BDO ने प्रखंड के तमाम कर्मियों को ड्रेस कोड में कार्यालय आने की दी हिदायत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d