BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

निजी हाथों में जा सकती है बिजली वितरण व्यवस्था की कमान, पीपीपी मॉडल पर है जोर

by bnnbharat.com
August 18, 2020
in Uncategorized
निजी हाथों में जा सकती है बिजली वितरण व्यवस्था की कमान, पीपीपी मॉडल पर है जोर
Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः झारखंड में बिजली वितरण की व्यवस्था निजी हाथों में जा सकती है. इस पर पीपीपी मॉडल पर जोर दिया जा रहा है. फिलहाल राज्य ऊर्जा विकास निगम की कंपनी बिजली वितरण निगम के जिम्मे यह काम है.

2014 में अस्तित्व में आने के बाद से ही कंपनी का समग्र तकनीकी एवं वाणिज्य घाटा (एटी एंड सी लास) अधिक है. ऐसा कम बिलिंग और राजस्व संग्रह की वजह से हो रहा है. इसके कारण संचालन और बेहतर वित्तीय प्रदर्शन में परेशानी आ रही है.

विद्युत वितरण में सुधार के लिए इस क्षेत्र में व्यापक पूंजी निवेश के साथ-साथ बेहतर प्रबंधन और संचालन क्षमता में सुधार के लिए किए गए अध्ययन में निजी साझेदारी को बेहतर विकल्प बताया गया है.

इस बाबत विश्व बैंक की परामर्शी एसबीआई कैपिटल मार्केट्स ने झारखंड बिजली वितरण निगम में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) माडल का अध्ययन कर कांसेप्ट नोट तैयार किया है.

इसमें पीपीपी के विभिन्न बिजनेस माडल और इसमें से बेहतर मॉडल का सुझाव दिया गया है. कांसेप्ट नोट के आधार पर निगम की 37वीं बोर्ड मीटिंग में इस बाबत प्रस्ताव तैयार कर एक समिति गठित की गई.

गौरतलब है कि दिल्ली समेत राजस्थान, ओडिशा, मुंबई समेत अन्य बड़े शहरों में इस मॉडल पर बिजली की आपूर्ति की जा रही है. अब उसी मॉडल को झारखंड में भी अपनाने की कवायद हो रही है

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जंगल से गर्भवती फॉरेस्ट गार्ड समेत 3 लापता लोगों की मिली लाश

Next Post

PM मोदी ने वित्त मंत्री सीतारमण को दी जन्मदिन की बधाई

Next Post
PM मोदी ने वित्त मंत्री सीतारमण को दी जन्मदिन की बधाई

PM मोदी ने वित्त मंत्री सीतारमण को दी जन्मदिन की बधाई

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d