BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिजली आपूर्ति व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त किया जाए: आरपीएन सिंह

by bnnbharat.com
May 29, 2020
in समाचार
बिजली आपूर्ति व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त किया जाए: आरपीएन सिंह
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह झारखंड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि राज्य में चरमराई बिजली आपूर्ति व्यवस्था को अविलंब दुरुस्त किया जाए.

ट्विटर फेसबुक एवं फोन के द्वारा झारखंड की जनता ने कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा है कि राज्य के कई शहरों एवं ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति ठीक से नहीं हो रही है जिसके कारण संकट उत्पन्न हो गया है एवं थोड़ी परेशानियां बढ़ गई हैं.

काफी दिनों के बाद उधोग धंधे खुलने के बाद छोटे-छोटे कारोबारियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने इस बाबत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव से फोन से बात की है एवं कहा है कि राज्य की जनता की मूलभूत जरूरतों का ध्यान रखा जाए.

सिंह ने कहा कि आपातकाल के दौर में अन्य राज्यों की तुलना में झारखंड बहुत ही अच्छा काम कर रही है. सीमित संसाधनों एवं केंद्र सरकार की नकारात्मक तथा असहयोगात्मक रवैयै के बावजूद गठबंधन की सरकार स्थितियों को संभालने में सफल रही है.

उन्होंने उम्मीद जताया है कि बिजली संकट पर भी राज्य सरकार पूरी गंभीरता से प्रयास करेगी एवं जल्द से जल्द समस्याओं से निजात दिलाने में सफल होगी.

इस बीच प्रदेश कांग्रेस राहत निगरानी समिति की दैनिक बैठक आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में संपन्न हुई.

बैठक में राहत निगरानी समिति के सदस्य आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता, छोटू, सन्नी टोप्पो, मदन मोहन शर्मा, सुरेन्द्र सिंह, संगठन प्रभारी रवीन्द्र सिंह, सतीश पाल मुंजीनिए निरंजन पासवान, जितेन्द्र त्रिवेदी मुख्य रुप से उपस्थित थे.

बैठक में राहत निगरानी समिति के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा है एक तरफ पूरा देश संक्रमण से निपटने में लगा हुआ है चारों तरफ हाहाकार मच मची हुई है.

वहीं दूसरी तरफ भाजपा प्रधानमंत्री के कार्यकाल के एक वर्ष की उपलब्धियां मनाने के लिए ताकत लगा रही है तो कहीं पार्टी संगठन का विस्तार चल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ नेता प्रतिपक्ष के लिए भी भाजपा जान प्राण दिए हुए हैं. सच तो यह है कि भाजपा ने बाबूलाल मरांडी को बनडमरु बनाकर रख दिया है.

प्रदेश कांग्रेस निगरानी समिति के प्रवक्ता डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने हेमंत सोरेन को प्रवासी मजदूरों को ससम्मान खासकर हवाई जहाज से अपने घर वापस लाने के लिए धन्यवाद दिया है.

उन्होंने कहा है कि भाजपा को कम से कम राज्य सरकार की प्रशंसा करनी चाहिए थी. हेमंत सोरेन ने पूरे देश में मजदूरों को हवाई जहाज से लाकर एक उदाहरण पेश किया है.

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि डिजिटल इंडिया व सूचना तकनीक के युग में भाजपा चिट्ठी पत्री कर राज्य की जनता को धोखा दे रही है यह एक छलावा है.

चिट्ठी लिखना भाजपाइयों की पुरानी फितरत रही है. भाजपा अपने 5 साल के शासनकाल के दौरान भी आपस में चिट्ठी चिट्ठी खेला करती थी. लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा है कि राज्य के मुखिया हेमंत सोरेन एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में लिए गए फैसले के साथ पार्टी खड़ी रहेगी.

वैसे संगठन का यह मत है कि लॉकडाउन में विशेष छूट के साथ अभी और बंदिशों की जरूरत है लेकिन यह भी सच है कि हमें कोरोना के साथ जीने की आदत डालनी होगी और जीवन की गाड़ी को रफ्तार देना होगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अजीत जोगी के निधन पर कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक

Next Post

उन्नाव में ग्राम प्रधान के पूरे परिवार को गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश

Next Post
उन्नाव में ग्राम प्रधान के पूरे परिवार को गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश

उन्नाव में ग्राम प्रधान के पूरे परिवार को गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d