रांची. राज्यसभा के पूर्व सांसद अजय मारू ने सरकार से बड़ी मात्रा में पीपीपी किड्स एवं मास्क अपशिष्ट के निष्पादन के लिए कदम उठाने का आग्रह किया है .मारू ने एक वक्तव्य में कहां है कि देश में प्रतिदिन 300000 पीपीपी किड्स एवं कोरोना संकट के दौरान बड़ी मात्रा में पी पी पी किड्स का निर्माण हो रहा है जोकि उपयोग होने के बाद मेडिकल अपशिष्ट के रूप में जमा हो रहा है आता अन्य बीमारियों की रोकथाम के लिए सरकार को शीघ्र कदम उठाना चाहिए . मारू ने कहा कि यह बहुत अच्छी बात है की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर देश के हर राज्य में पीपीपी किड्स एवं मास्क का निर्माण हो रहा है यहां तक की भारत इनका निर्यात भी कर रहा है . मारू ने कहा कि झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में भी जनजातीय महिलाएं मास्क का निर्माण कर रही हैं और उन्होंने इसे आय का साधन भी बना लिया है . मारू ने कहा कि रांची शहर वैसे भी सफाई के मामले में श्रेष्ठ घोषित किया गया है .इसलिए पीपीपी किड्स एवं मास्क के अपशिष्ट के निष्पादन पर ध्यान देने से शहर के लोगों को कई बीमारियों से छुटकारा दिलाया जा सकता है.

