BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पुलिस मेंस एसोसिएशन के पंचम महाधिवेशन को लेकर जैप-1 व जैन-2 में जनसंपर्क

by bnnbharat.com
December 4, 2020
in समाचार
टीएसपीसी नक्सलियों के विरुद्ध चतरा पुलिस को मिली एक बड़ी कामयाबी
Share on FacebookShare on Twitter

रांची:- झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन पंचम महाधिवेशन चुनाव में पूरे राज्य भ्रमण करने के दौरान प्रदेश अध्यक्ष के उम्मीदवार राकेश कुमार पाण्डेय एवं महामंत्री उम्मीदवार रमेश उरांव तथा उनकी पूरी टीम आज जैप 1 एवं जैप 2 वाहनी पहुंचे . झारखंड पुलिस मेन्स एसोसिएशन का चुनाव देवघर पुलिस केंद्र मे 14 से 17दिसंबर तक होना निश्चित है .पूरे राज्य में पुलिसकर्मियों के उत्थान के लिए किए गए कार्यों का प्रचार प्रसार एवं आने वाले समय में पुलिस कर्मियों को बेहतर सुविधा दिलाने और सारी बातों को बताने के लिए जैप 1एवं जैप 2 प्रांगण  मे पुलिसकर्मियों  की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष के उम्मीदवार राकेश पाण्डेय ने अपने टीम के तरफ से कहा की सभी जिले में एसीपी व एमएसीपी की प्रशिक्षण की व्यवस्था कराना ताकि सःसमय एसीपी व एमएसीपी का लाभ पुलिसकर्मियों को मिल सके सरकार प्राधिकार के द्वारा पुलिस कर्मियों के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था इतनी जटिल की हुई है जिसके कारण हमारे लोग रिटायर कर जाते हैं और उन्हें  पद सोपान का लाभ नहीं मिल पा रहा है . सातवां वेतनमान लागू है परंतु  पुलिसकर्मी  को उसके भत्ते का लाभ से सरकार और प्राधिकार वंचित रखे हुए है ,ऐसे में उनकी टीम की पहली प्राथमिकता होगी कि अपने साथी कर्मियों को सभी भत्ते केंद्र सरकार के अनुरूप दिलाना . जो हमारे पुलिसकर्मी साथी 2004 के बाद बहाल हैं और पेंशन सुविधा से वंचित हैं उन्हें पुरानी पेंशन योजना बहाल कराने के लिए सरकार पर प्राधिकार से मांग करेगे और हर संभव प्रयास चाहे वो आंदोलन ही क्यों ना हो करते हुए अपने साथी पुलिसकर्मियों को पुरानी पेंशन का लाभ दिलाएगे . आईपीएस पदाधिकारी के तरह सिपाही और हवलदार के बच्चों को शिक्षा कोष का पैसा वेतन मद से निकासी कराने एवं स्वास्थ के के क्षेत्र में इलाज हेतु बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए इंश्योरेंस या पदाधिकारी की तरह पैसा का निकासी के लिए काम करेगे . अवकाश जो सरकार के द्वारा 30 दिनो का अतिरिक्त वेतन देने के एवज में काट लिया गया है उसे पूर्व की तरह बहाल कराते हुए 45 दिनों का अतिरिक्त वेतन दिलाने का काम जीतने के बाद प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्री की टीम करेगा . जिस वाहिनी इकाई जिला मे पुलिसकर्मियों के रहने के लिए भवन का निर्माण नहीं हुआ है .उसे जल्द से जल्द भवन निर्माण कराने के लिए सरकार प्राधिकार से बात किया जाएगा .मूसहरी कमेटी के रिपोर्ट आने के बावजूद भी अभी तक पुलिस कर्मियों को 8 घंटे ड्यूटी करने का सौभाग्य प्राप्त नहीं हुआ है आज भी हमारे जवान 16 घंटे और 18 घंटे ड्यूटी दे रहे हैं उस दिशा में पूरे दमखम के साथ सरकार और प्राधिकार को अपनी बातों से अवगत कराते हुए जवानो को 8 घंटे से अधिक डियूटी ना लिया जाए इस दिशा में कार्य किया जाएगा . प्रदेश अध्यक्ष की टीम 13 दिसंबर को देवघर पुलिस केन्द में पंचम अधिवेशन में शामिल हो कर नामांकन और मतदान की प्रक्रिया में भाग लेंगे भ्रमण के दौरान प्रदेश अध्यक्ष के उम्मीदवार राकेश पाण्डेय एवं महामंत्री के उम्मीदवार रमेश उरांव के टीम को पुलिसकर्मियों डेलीगेट का अपार समर्थन प्राप्त हुआ है अपने सभी साथियों को राकेश पाण्डेय ने आभार प्रकट किया किया .

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चंद्रप्रकाश ने की कोरोना वैक्सीन में झारखंड को प्राथमिकता देने की मांग

Next Post

मोबाइल छिनतई गिरोह का उदभेदन

Next Post

मोबाइल छिनतई गिरोह का उदभेदन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d