BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आदिपुरुष में प्रभास और सैफ की जोड़ी करेगी कमाल,इस दिन होगी रिलीज

by bnnbharat.com
November 23, 2020
in समाचार
आदिपुरुष में प्रभास और सैफ की जोड़ी करेगी कमाल,इस दिन होगी रिलीज
Share on FacebookShare on Twitter

Mumbai:- प्रभास अपनी आने वाली फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर लंबे समय से चर्चा में हैं. इस फिल्म को लेकर अक्सर खबरें सामने आ रही हैं. वहीं अब इस फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है. निर्देशक ओम राउत ने अपनी अगली फ‍िल्मह ‘आदिपुरुष’ की र‍िलीज डेट अनाउंस कर दी है. इसके रिलीज डेट को घोषणा सोशल मीडिया पर की गई है.प्रभास स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ 11 अगस्तड, 2022 को स‍िनेमाघरों में र‍िलीज होगी.
इस फिल्म में प्रभास लीड रोल में हैं और वही आदिपुरुष का किरदार निभाएंगे. ये फिल्म भारी भरकम बजट के साथ तैयार हो रही है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक प्रभास की इस फिल्म का बजट 350 करोड़ से 400 करोड़ रुपए के बीच है. फिल्म से जुड़े लोगों और फैंस को उम्मीद है कि ये फिल्म ‘बाहुबली’ की तरह ही एक नया इतिहास रचेगी. इस फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं.


आपको बात दें कि रामायण पर आधारित ओम राउत द्वारा निर्देशित फ़िल्म आदिपुरुष में सैफ अली खान लंकेश यानी रावण की भूमिका में नजर आएंगे, वहीं प्रभास भगवान श्रीराम की भूमिका में नजर आएंगे. सैफ अली खान ओम रावत के साथ दूसरी बार काम कर रहे हैं. इससे पहले सैफ तानाजी में विलेन की भूमिका निभाते दिखे थे, जिसमें अजय देवगन लीड रोल में थे. कुछ दिनों पहले जब प्रभास की प्रमुख भूमिका वाली फ़िल्म आदिपुरुष की घोषणा हुई थी, तभी से चर्चा चल रही थी कि अगर इस फिल्म में प्रभास धनुर्धर राम की भूमिका में हैं तो रावण की भूमिका कौन निभाएगा. आदिपुरुष के प्रोड्यूसर भूषण कुमार और डायरेक्टर ओम राउत ने आज लंकेश के किरदार के लिए सैफ अली खान के नाम की घोषणा की.
तो वहीं फैंस में सीता के रोल को कौन निभाएंगे इसको लेकर काफी उत्सुकता बनी हुई है. अबतक सीता के रोल के लिए कई नाम सामने आ चुके हैं. इस लिस्ट में कियारा आडवाणी, अनुष्काअ शर्मा, कृति सेनन तो कभी दीपिका पादुकोण का नाम चर्चा में रहा. हालांकि अभी तक मेकर्स ने सीता के रोल के लिए अदाकारा के नाम का खुलासा नहीं किया है.
बता दें कि इस 3डी एक्शन फिल्म की शूटिंग 2021 में शुरू होगी, जिसे हिंदी और तेलुगू में शूट किया जाएगा जबकि तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में इसे डब किया जाएगा

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चोरों का आंतक: दिवंगत पत्रकार के घर को बनाया निशाना, टीवी, लैपटॉप सहित जेवरात लेकर फरार

Next Post

बिना मास्क के नजर आयें तो होगी कोरोना जांच

Next Post
बिना मास्क के नजर आयें तो होगी कोरोना जांच

बिना मास्क के नजर आयें तो होगी कोरोना जांच

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d