रांचीः जेवीएम से निष्कासित प्रदीप यादव और बंधु तिर्की कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी ज्वाइन किया अब कांग्रेस के विधायकों की संख्या 18 हो गई.
वहीं अब मामला जेवीएम के विलय को फंस गया है. प्रदीप यादव और बंधु तिर्की ने दावा किया है कि.. की जेवीएम का विलय कांग्रेस में हो रहा है.
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि पूरी झारखंड बीजेपी में कोई भी चेहरा नहीं जो पार्टी का नेता बन सके. अमित शाह पोचिंग कर रहे हैं और जेवीएम के विधायक को बीजेपी में शामिल कर पोचिंग कर ली.
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि अमित शाह संविधान की धज्यियां उड़ा रहे हैं.
गौरतलब है कि प्रदीप यादव और बंधु तिर्की को जेवीएम ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निष्कासित कर दिया था.
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि प्रदीप यादव और बंधू तिर्की ने कांग्रेस में जेवीएम के विलय का फैसला लिया है और जल्द ही कांग्रेस झारखंड में एक बड़ी रैली करेगी, जिसमें जेवीएम के कार्यकर्ता कांग्रेस की सदस्यता लेंगे.

