BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के पहले किश्त का हुआ भुगतान, कुल 2,02,088 लाभुकों तक लाभ पहुंचा

by bnnbharat.com
April 18, 2020
in Uncategorized
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के पहले किश्त का हुआ भुगतान, कुल 2,02,088 लाभुकों तक लाभ पहुंचा

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के पहले किश्त का हुआ भुगतान, कुल 2,02,088 लाभुकों तक लाभ पहुंचा

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: कोविड-19 के दौरान आमजनों को जीवनयापन करने में किसी भी प्रकार का समस्या का सामना न करना पड़े, इसके मद्देनजर रांची जिला के 2,02,088 लाभुकों को राज्य सरकार द्वारा दिए जाने वाले पेंशन के अप्रैल माह का भुगतान एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजनान्तर्गत मिलने वाले 500 रुपये की पहली किस्त पेंशन का भुगतान किया जा चुका है.

Also Read This: लॉकडाउन इंप्लीमेंटेशन को लेकर समीक्षात्मक बैठक

कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए केंद्र सरकार द्वारा पूरेदेशभर में लॉकडाउन की घोषणा की गई है. उस दौरान गरीब एवं आमज़नों को जीवनयापन करने में कसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके मद्देनजर राज्य सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत दिए जाने वाले पेंशन के अप्रैल माह का भुगतान सभी लाभुकों तक एडवांस में करने का निर्देश दिया गया था. जिसके आलोक में उपायुक्त रांची राय महिमापत रे ने जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, रांची को निदेश जारी करते हुए पेंशन का भुगतान समय पूरा करने का निदेश जारी किया था.

Also Read This: लॉकडाउन के अनुपालन को सुनिश्चित कराने हेतु पुलिस प्रशासन की अनूठी पहल

सामाजिक सुरक्षा कोषांग रांची के सहायक निर्देशक शत्रुंजय कुमार ने बताया कि कार्यालय द्वारा रांची जिला अन्तर्गत 1,33,327 लाभुकों को अप्रैल माह के पेंशन का भुगतान कर दिया गया है. इसके अंतर्गत इंदिरागांधी राष्ट्रीय वृद्धापेंशन योजना, इंदिरागांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विकलांग पेंशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य वृद्धापेंशन योजना, मुख्यमंत्री आदिम जनजाति पेंशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य विधवा संम्मान पेंशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य HIV/AIDS पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन योना, स्वामी विवेकानंद निःशक्त स्वावलंबन पेंशन योजना से संबंधित लाभुकों के खाते में पेंशन का भुगतान कर दिया गया है.

Also Read This: अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर किसी भी हाल में कोई अन्य गाड़ी जिले में ना करें प्रवेश: उपायुक्त

इसके अतिरिक्त कोविड-19 के मद्देनजर भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजनान्तर्गत केंद प्रायोजित सामाजिक सुरक्षा योजना में पंजीकृत कुल 68, 761 लाभुकों को नियमानुसार मिलने वाले दो क़िस्त में से पहली किस्त का भुगतान सम्बंधित लाभुकों के बैंक खाते में कर दिया गया है। गौरतलब है कि इस योजना के तहत कुल ₹ 1000 का भुगतान दो किस्तों में किया जाना है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

GoodNews: 20 अप्रैल से सभी सरकारी विभागों को सशर्त खोलने का आदेश, ग्रुप C कर्मचारियों की 33% उपस्थिति अनिवार्य

Next Post

ठेलों के माध्यम से सब्जी एवं फलों की बिक्री घर घर पहुंचाने की व्यवस्था प्रारंभ

Next Post
ठेलों के माध्यम से सब्जी एवं फलों की बिक्री घर घर पहुंचाने की व्यवस्था प्रारंभ

ठेलों के माध्यम से सब्जी एवं फलों की बिक्री घर घर पहुंचाने की व्यवस्था प्रारंभ

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d