BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उज्वला योजना से 29 लाख महिला लाभान्वित, सितंबर तक और 14 लाख परिवारों तक लाभ पहुंचाने का लक्ष्य

by bnnbharat.com
June 22, 2019
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्य बिंदु

  • राज्य के सभी पंचायतों में बनेंगी उज्ज्वला दीदी
  • बचे हुए 14 लाख महिलाओं को सितम्बर तक धुएं से मुक्ति देने का लक्ष्य

रांची: आपके लग्न, समर्पण और ईमानदार कोशिश का परिणाम है कि राज्य की 29 लाख महिलाओं को उज्ज्वला योजना का लाभ मिला है।

16 मई 2014 में जिस झारखण्ड में 27% एलपीजी कनेक्शन था वह आज साढ़े चार वर्ष बाद 82.6% हो गया है। अब विस्तारित प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना-2 के माध्यम से दो माह में 14 लाख माताओं और बहनों को हमें इस योजना से लाभान्वित कर राज्य को शत प्रतिशत उज्ज्वला योजना से आच्छादित करना है।

प्रधानमंत्री की इस महत्वाकांक्षी योजना से राज्य की महिलाओं को धुआं रहित रसोई, उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करने में महती भूमिका अदा करनी है। ये बातें मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने मंत्रालय में आयोजित प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की समीक्षा बैठक में कही।

उज्ज्वला दीदी बनेंगी सफलता की शिरमोर

मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान सभी 20 सूत्री जिला और प्रखंड के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष से कहा कि सभी पंचायत में अगले 10 दिनों के अंदर उज्ज्वला दीदी नियुक्त करें। इनके माध्यम से हमें 14 लाख नये LPG कनेक्शन प्रदान करने के लक्ष्य को प्राप्त करना है। नियुक्ति से पूर्व इस बात का ध्यान रहे कि बहुसंख्यक आदिवासी और दलित पंचायत में प्राथमिकता दलित और आदिवासी बहनों को मिलना चाहिये। उज्ज्वला दीदी को साक्षर, कार्य के प्रति समर्पित और ईमानदार होना आवश्यक है। आने वाले दिनों में प्रमंडल, जिला, प्रखंड और पंचायत स्तरीय सम्मेलन का आयोजन कर उज्ज्वला दीदी के कार्य को विस्तार से समझाया जाएगा।

जुलाई माह में राज्य 1002 पंचायतों में उज्ज्वला पंचायत (LPG पंचायत) लगेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे राज्य में जुलाई माह में 1002 उज्ज्वला पंचायत (LPG पंचायत) आयोजित होगा। पंचायत भवन या किसी अन्य स्थान पर शिविर लगाकर छुटे हुए लोगों को योजना से जोड़े। इस कार्य में तेल कंपनियों आप सभी को सहायता प्रदान करेंगी। जिला 20 सूत्री अध्यक्ष और उपाध्यक्ष इन सभी से समन्वय स्थापित कर कार्य करें।

गरीबों के प्रति समर्पित सरकार, हर वर्ग को मिला सम्मान

राज्य 20 सूत्री उपाध्यक्ष श्री राकेश प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार गरीबों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित सरकार है। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के संचालन में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में वर्ष 2015 से अब तक राज्य में 29 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराया गया है। इस योजना से वंचित 14 लाख परिवारों को एलपीजी कनेक्शन के लिए 20 सूत्री से जुड़े सभी पदाधिकारी मिशन मोड में कार्य शुरू करें। मुख्यमंत्री ने एलपीजी गैस सिलेंडर के साथ-साथ पहली रिफिल और चूल्हा भी उपभोक्ताओं को निशुल्क दिया है। इसकी जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं कि झारखंड ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य है।

ऑयल मार्केटिंग कंपनी और राज्य 20 सूत्री समिति समन्वय स्थापित कर लक्ष्य को पूरा करें

खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के सचिव डॉ अमिताभ कौशल ने कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 14 लाख वंचित परिवारों को एलपीजी कनेक्शन का लक्ष्य की जिला वार टारगेट उपलब्ध कराई गई है। इस लक्ष्य को पूरा करने में एलपीजी पंचायत की भूमिका महत्वपूर्ण है।

राज्य सरकार का मिला है सहयोग, जल्द पूरा होगा लक्ष्य

इंडियन ऑयल कारपोरेशन के मुख्य प्रबंधक, एलपीजी झारखंड श्री रमेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास के नेतृत्व में झारखंड में शत-प्रतिशत उपभोक्ताओं तक एलपीजी कनेक्शन पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। हमें राज्य सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है। एलपीजी पंचायत के साथ समन्वय बनाकर बचे हुए राज्य के 14 लाख परिवारों तक एलपीजी कनेक्शन पहुंचना हमारी प्राथमिकता रहेगी।

कुछ खास बातें उज्ज्वला योजना से संदर्भित

वित्तीय वर्ष 2018-19 PMUY के तहत 224 करोड़ का प्रावधान, अनुपूरक बजट में 45 करोड़ का बजटीय उपबन्ध प्रस्तावित

सितंबर 2019 तक 14 लाख परिवारों को योजना का लाभ देने का लक्ष्य, किया गया है 150 करोड़ रुपये का बजटीय उपबंध प्रस्तावित

उज्ज्वला योजना के तहत यह रही अबतक की प्रगति, राज्य की 29 लाख महिलाओं को मिला लाभ

वित्तीय वर्ष 2016-17 में योजना के तहत 5 लाख 36 हजार, 2017-18 में 6 लाख 66 हजार, 2018-19 में 16 लाख 97 हजार महिलाओं को राज्य सरकार द्वारा योजना से आच्छादित किया गया। योजना लागू होने से पूर्व राज्य के 27 प्रतिशत परिवार के पास L PG कनेक्शन था। योजना लागू होने के बाद अब तक 82.6 प्रतिशत परिवारों(2011 की जनगणना के अनुसार) को योजना से लाभान्वित किया गया। इस तरह 16 मई 2014 के बाद 29 लाख महिलाओं को योजना का लाभ दिया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. सुनील कुमार वर्णवाल, सचिव, खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग श्री अमिताभ कौशल, राज्य बीस सूत्री के उपाध्यक्ष श्री राकेश प्रसाद, सभी जिला 20 सूत्री के उपाध्यक्ष, प्रखंड के 20 सूत्री अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, IOCL के मुख्य प्रबंधक, LPG झारखण्ड श्री रमेश कुमार, HPCL के उप महाप्रबंधक, LPG झारखण्ड श्री प्रणय कुमार, BPCL के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री रजत बंसल, LPG झारखण्ड व अन्य उपस्थित थे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

किश्तवाड़ में बस दुर्घटना, 18 लोग घायल

Next Post

पाकिस्तान को आतंकवाद संबंधी वैश्विक चिंताओं को दूर करना चाहिए : भारत

Next Post
पाकिस्तान को आतंकवाद संबंधी वैश्विक चिंताओं को दूर करना चाहिए : भारत

पाकिस्तान को आतंकवाद संबंधी वैश्विक चिंताओं को दूर करना चाहिए : भारत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d