BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

घर में घुसकर प्रधान के दबंग गुर्गों ने दलित को पीटा

by bnnbharat.com
June 20, 2020
in समाचार
घर में घुसकर प्रधान के दबंग गुर्गों ने दलित को पीटा
Share on FacebookShare on Twitter

शशिभूषण दूबे कंचनीय,

लखनऊ:  कौशाम्बी में पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव में ग्राम प्रधान के दबंग गुर्गों का आतंक चरम पर है, और ग्राम प्रधान का संरक्षण प्राप्त हो जाने से इनके ऊपर कानूनी कार्यवाही भी नहीं होती है . जिससे उक्त गुर्गों के आतंक से गांव की दलित बस्ती भयभीत हैं. जो गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है. जिससे जातीय उन्माद होने की प्रबल संभावना जताई जा रही है.

उक्त गुर्गों ने बीती रात एक दलित के घर में घुसकर लात-घूसों से जमकर पीट दिया है जिससे दलित बस्ती के लोग प्रधान के दबंग गुर्गों से डरे सहमें हुए हैं. दोनों तरफ से अशांत माहौल बना हुआ है और किसी भी वक्त दोनों पक्ष आपस में भिड़ सकते हैं जिसमें खूनी संघर्ष होना तय माना जा रहा है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेश पासी पुत्र स्व. बनवारी लाल अपने खेत में चरी बो रखी है जिसमें समशेर पुत्र इस्तिखार चिकवा उस चरी में बकरी छोड़कर जबरन चरा रहा था. जिसपर वीरेंद्र पुत्र सुरेश पासी के द्वारा विरोध करने पर जीशान व समशेर वीरेंद्र को खेत में पटक-पटक कर लात – घूंसों से जमकर पीटा.

फिर भी इतने में मन नहीं भरा तो प्रधान के दबंग गुर्गे इल्हाक व छोटू पुत्र लाला चिकवा, तनवीर आलम पुत्र अफसार अहमद, समशेर व जीशान पुत्र इस्तिखार चिकवा, हसीन पुत्र मुमताज, छन्ने पुत्र अज्ञात एकत्रित होकर दलित के घर में घुस कर जमकर उत्पात मचाया और लात-घूंसो से जमकर पीट दिया है.

जाते-जाते प्रधान के दबंग गुर्गे दरवाजे पर खड़े होकर जाति सूचक भद्दी-भद्दी गालियां देकर चले गए. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुरामुफ्ती पुलिस दोनों तरफ से लोगों को हिरासत में लेकर थाने लाई है खबर लिखे जाने तक अभी तक पीड़ित पक्ष से मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

युवाओं को मदिरालय नहीं पुस्तकालय चाहिए: सौरभ सुमन

Next Post

कोरोना का प्रकोप: 24 घंटे में मिले साढ़े 14 हजार से अधिक मामले

Next Post
कोरोना का प्रकोप: 24 घंटे में मिले साढ़े 14 हजार से अधिक मामले

कोरोना का प्रकोप: 24 घंटे में मिले साढ़े 14 हजार से अधिक मामले

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d