सिमडेगा:- झारखंड राज्य में सबसे पहले सिमडेगा जिले से ब्रिटानिया, सेलो, यूनीबिक, पेप्सीको जैसी नामी-गिरामी ब्रांड के लांच की शुरुआत सल्डेगा स्थित प्रज्ञा केंद्र से किया गया। यह कार्यक्रम सीएससी के एजुकेशन हेड श्री अनुपम उपाध्याय, स्टेट प्रबंधक मोहम्मद असर इमाम, जिला प्रबंधक विजय कुमार सिन्हा ,योगेश वर्मा, प्रमोद वर्मा नगर पार्षद शिशिर गुड़िया एवं प्रज्ञा केंद्र संचालक सोनू कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुआ।सीएससी की इस नई पहल से प्रज्ञा केंद्र संचालकों की आय का साधन बढ़ेगा साथ ही आम जनों को प्रज्ञा केंद्र से ही ब्रांडेड वस्तुएं आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी.

