चतरा: इटखोरी प्रखंड में संचालित 17 प्रज्ञा केंद्रों पर मनमाने तरीके से बिजली बिल लेने और राशि गबन करने के आरोप में विद्युत बोर्ड ने इटखोरी थाना में मुकदमा दर्ज किया है.
बिजली बिल के लिए अधिकृत किए गए प्रज्ञा केंद्रों और ग्रामीण स्तर पर रखे गए वीएलई (विलेज लेवल इंटरप्रेन्योनर) बिजली बिल में हेराफेरी करने का प्रज्ञा केंद्रों पर बिजली बिल में मनमाने तरीके से कमीशन देकर बिल एडजस्ट किया जाता था.
बिल पर क्लेम लेकर राशि में कमी कराता था. इस मामले में कुल 17 प्रज्ञा केंद्र और विलेज लेवल इंटरप्रेन्योनर (वीएलई) चिह्नित किए गए हैं. सबके खिलाफ थाना में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है.

