BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

साध्वी प्रज्ञा तीखे बयानों को लेकर चर्चा में

by bnnbharat.com
July 22, 2019
in समाचार
साध्वी प्रज्ञा तीखे बयानों को लेकर चर्चा में
Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर अपने काम से ज्यादा अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में छाई रहती हैं। राम मंदिर से लेकर नाथूराम गोडसे तक पर विवादित बयान दे चुकीं प्रज्ञा ने मध्यप्रदेश के सीहोर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि हम नाली साफ करवाने के लिए सांसद नहीं बने हैं। उनके इस बयान से भाजपा नेतृत्व उनसे नाराज है और उन्हें दिल्ली मुख्यालय तलब किया है। ओवैसी ने भी इसपर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। माना जा रहा है कि पार्टी उनपर कार्रवाई कर सकती है इसी वजह से उन्हें दिल्ली बुलाया गया है। प्रज्ञा दिल्ली में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और महासचिव (संगठन) बीएल संतोष से मुलाकात करेंगी। दोबारा सत्ता में आने के बाद भाजपा अपनी छवि को लेकर थोड़ा सजग है और वह विरोधियों को किसी भी तरह हमला करने का मौका नहीं देना चाहती है। हो सकता है इसी वजह से प्रज्ञा को बुलाया गया है।

मध्यप्रदेश के सीहोर में प्रज्ञा ने कहा, ‘हम नाली साफ करवाने के लिए सांसद नहीं बने हैं। आपका शौचालय साफ करवाने के लिए बिलकुल नहीं बने हैं। हम जिस काम के लिए बनाए दए हैं, वह काम ईमानदारी के साथ करेंगे।’ 17वीं लोकसभा के लिए हुए चुनावों में प्रज्ञा ने भोपाल से कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को हराया है।

प्रज्ञा के बयान पर एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि वो ऐसा इसलिए कहती है क्योंकि यह उनकी सोचने की प्रक्रिया है। भाजपा सांसद भारत में हो रहे जाति और वर्ग के भेदभाव को मानती हैं। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। साथ ही, उन्होंने पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान का खुलकर विरोध किया है। मैं बिल्कुल आश्चर्यचकित नहीं हूं।

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Jio की टक्कर में Vodafone के नए प्रीपेड प्लान्स

Next Post

मुंबई के MTNL बिल्डिंग में लगी आग

Next Post
मुंबई के MTNL बिल्डिंग में लगी आग

मुंबई के MTNL बिल्डिंग में लगी आग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d