BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्राजंल एवं अलका ने यूपी बोर्ड 12वीं व 10वीं की परीक्षा में क्रमशः दूसरा और दसवां स्थान प्राप्त कर बढ़ाया मान

by bnnbharat.com
June 27, 2020
in Uncategorized
प्राजंल एवं अलका ने यूपी बोर्ड 12वीं व 10वीं की परीक्षा में क्रमशः दूसरा और दसवां स्थान प्राप्त कर बढ़ाया मान

प्राजंल एवं अलका ने यूपी बोर्ड 12वीं व 10वीं की परीक्षा में क्रमशः दूसरा और दसवां स्थान प्राप्त कर बढ़ाया मान

Share on FacebookShare on Twitter

शशि भूषण दूबे कंचनीय

प्रयागराज : कोरांव मे शनिवार को यूपी बोर्ड के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम आया. कोरांव के प्राजंल सिंह ने 96 प्रतिशत मेरिट लाकर इंटरमीडिएट में दूसरा एवं अलका सिंह हाईस्कूल में 93.83 प्रतिशत के साथ प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त किया. प्राजंल सिंह सरदार पटेल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. अवधेश प्रताप सिंह का बेटा होने के साथ ही वहीं का छात्र भी हैं जिसने 500 के पूर्णांक मे 480 अंक हाया. इसी विद्यालय की अलका सिंह पुत्री सतीश कुमार सिंह माता उर्मिला निवासी पुरामोनाई ने भी हाई स्कूल मे 600 के पूर्णांक में 563 अंक हासिल किए हैं.  प्राजंल कक्षा 12 वीं की परीक्षा देने के बाद लॉकडाउन होने की वजह से परीक्षा परिणाम को लेकर काफी चिंतित था किन्तु शुक्रवार को परिणाम आने के बाद वह 96 प्रतिशत रिजल्ट लाकर खुशी से झूम उठा.  दोने छात्र, छात्राओं के इस प्रभावशाली परिणाम से विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. अवधेश प्रताप सिंह ने प्राजंल एवं अलका को स्कूल परिसर में बुलाकर माला पहनाकर पीठ थपथपाया व आशीर्वाद दिया.

उन्होंने कहा कि दोनों विद्यार्थियों के इस परिणाम से वे बेहद गौरवान्वित हुए हैं और अपने सभी अध्यापक बंधुओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके ही मेहनत व परिश्रम से प्रत्येक वर्ष विद्यालय का यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में परचम लहराने का काम करता रहा है एवं अपेक्षा है कि आगे भी होता रहेगा। प्राजंल सिंह के परीक्षा परिणाम में इतनी बड़ी सफलता हासिल करने के बारे में पुछने पर उसने कहा कि यह सब उनकी मेहनत व माता पिता एवं गुरुजनों के आशीर्वाद के कारण हुआ है। वहीं अलका ने अपने परीक्षा परिणाम का पूरा श्रेय अपने मम्मी पापा को दिया।प्राजंल ने कहा कि वह पढ़ाई एक दिन नहीं बल्कि प्रतिदिन नियम से 9 से 10 घंटे किया करता था जिसका यह परिणाम है। उसके रात रात जागने में उसके माता पिता भी साथ देते थे जो हमेशा उसका ख्याल रखते थे। उसने बताया कि उसका शुरू से लक्ष्य था कि प्रदेश में अपना परीक्षा में स्थान प्राप्त कर नाम रोशन करने के लिए। साथ अलका ने कहा कि उसके पढ़ाई को लेकर उसकी मम्मी का साथ भरपूर मिला जो कि कोई घर का काम भी होता था तो वह स्वयं कर लेती थी लेकिन उसको परेशान नहीं करती थी। प्राजंल सिंह आगे अपना कैरियर आई ए एस बनकर देश सेवा के हित में कार्य करने को कहा। छात्र प्राजंल को प्रदेश में दूसरा स्थान और अलका को दसवां स्थान प्राप्त करने को लेकर उनके परिजनों, सगे संबंधियों के साथ साथ पूरे क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल छाया रहा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले के आरोपी कौशल कुमार सिन्हा को सीआईडी ने किया गिरफ्तार

Next Post

दुनिया को चीन के खिलाफ एकजुट होने की है जरूरत: US सांसद

Next Post
दुनिया को चीन के खिलाफ एकजुट होने की है जरूरत: US सांसद

दुनिया को चीन के खिलाफ एकजुट होने की है जरूरत: US सांसद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d