BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रकाश जावेड़कर का पलटवार, कहा- पी चिदंबरम से ट्यूशन लेकर आएं राहुल गांधी

by bnnbharat.com
April 29, 2020
in Uncategorized
प्रकाश जावेड़कर का पलटवार, कहा- पी चिदंबरम से ट्यूशन लेकर आएं राहुल गांधी

प्रकाश जावेड़कर का पलटवार, कहा- पी चिदंबरम से ट्यूशन लेकर आएं राहुल गांधी

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कोरोना संटक के बीच एक बार फिर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में वाक युद्ध शुरू हो गया है. बुधवार को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावेड़कर ने कांग्रेस के आरोप के बाद राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, मैं राहुल गांधी की इस आरोप को सिरे से खारिज करता हूं कि मोदी सरकार ने लोन डिफाल्टर्स के 65,000 करोड़ रुपये माफ कर दिए हैं. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एक भी पैसा नहीं माफ किया गया है.

दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाय था कि देश के बैंकों ने 50 बड़े विलफुल डिफाल्टर्स का 68,607 करोड़ रुपए का कर्ज माफ कर दिया है. कांग्रेस ने इसके लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया था. अब केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावेड़कर ने राहुल गांधी को आड़े हाथ लेते हुए उनपर पलटवार किया है. उन्होंने राहुल गांधी को पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम से ट्यूशन लेने की सलाह दे डाली.

प्रकाश जावेड़कर ने कहा, कर्ज को बट्टे खाते में डालने का मतलब माफ करना नहीं होता है, सरकार ने किसी भी लोन डिफाल्टर्स के पैसे माफ नहीं किए हैं. राहुल गांधी को कर्ज माफी और कर्ज को बट्टे खाते में डालने के बीच अंतर समझने के लिए पी चिदंबरण से ट्यूशन लेना चाहिए. केंद्रीय मंत्री ने बताया कि कर्ज को बट्टे खाते में डालना बैंक की सही तस्वीरें दिखाने की प्रक्रिया है. यह बैंकों को कर्ज लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने और वसूली करने से नहीं रोकता.

प्रकाश जावेड़कर ने कहा, हमने देखा है कि बैंक डिफाल्टर नीरव मोदी की संपत्ति जब्त और नीलाम की गई, इसके अलावा माल्या के पास भी कोई चारा नहीं बचा है. हाई कोर्ट ने उसकी अपील को भी खारिज कर दिया है. बता दें कि इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए लोगों को भ्रमित करने की कोशिश करने का आरोप लगाया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पालघर भीड़ हिंसा मामला: ASI सहित दो हेड कांस्टेबल निलंबित

Next Post

हेमंत सरकार ने दी निगम को 11.80 करोड़ रुपये की मदद

Next Post
हेमंत सरकार ने दी  निगम को 11.80 करोड़ रुपये की मदद

हेमंत सरकार ने दी निगम को 11.80 करोड़ रुपये की मदद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d