रांची:- श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के पावन प्रकाश को लेकर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मेन रोड रांची के तत्वावधान में आयोजित बैठक में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं रांची के सिख समाज के लोगों ने हिस्सा लिया. इसमें सर्वसमति से तय किया गया कि श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज जी का पावन प्रकाश पर्व 20 जनवरी, 2021 को गुरु नानक स्कूल पीपी कंपाउंड रांची में मनाया जायेगा. इस संबंध में प्रभात फेरी हर साल की तरह इस वर्ष भी 12 जनवरी से 18 जनवरी 2021 तक गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मेन रोड, रांची, गुरुद्वारा स्टेशन रोड, गुरुनानक पुरा पी पी कंपाउंड रांची से सुबह 4.30 बजे से निकाली जाएगी. इसमें covid-19 को लेकर जारी निर्देश का पालन किया जाएगा.

