दिल्ली: सिखों के 10वें गुरु श्री गोविंद सिंह का 354वां प्रकाश पर्व बुधवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु गोविंद सिंह के साहस और बलिदान को याद किया और दो ट्वीट किए.
अपने पहले ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वो श्री गुरु गोविंद सिंह जी को उनके प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर नमन करते हैं. साथ ही कहा कि उनका जीवन एक न्यायपूर्ण और समावेशी समाज बनाने के लिए समर्पित था. अपने सिद्धांतों को बनाए रखने के लिए वो अटूट थे. हम उनके साहस और बलिदान को याद करते हैं.
वहीं अपने दूसरे ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गुरु साहिब का मुझ पर विशेष कृपा है कि श्री गुरु गोविंद सिंह जी का 350 वां प्रकाश पर्व हमारी सरकार के कार्यकाल में हुआ था. मुझे पटना में हुए भव्य समारोह की याद है, जहां मुझे जाने का अवसर मिला था.

