दिल्ली: कोरोना वायरस से संक्रमित देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की ब्रेन सर्जरी के बाद से हालत नाजुक बनी हुई है. इस वक्त वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं. सोमवार को उन्हें दिल्ली के आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहीं, मंगलवार को अस्पताल ने जारी बुलेटिन में बताया कि इस समय उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है.
अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया है कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को 10 अगस्त, 2020 को गंभीर स्थिति में 12 बजकर सात मिनट पर दिल्ली छावनी स्थित सेना के आर एंड आर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

