BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रणब मुखर्जी की स्थिति में अब तक सुधार नहीं

by bnnbharat.com
August 18, 2020
in Uncategorized
ब्रेन सर्जरी के बाद वेंटिलेटर पर प्रणब मुखर्जी
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की सेहत में अब भी कोई बदलाव नहीं हुआ है. विशेषज्ञों की टीम बारीकी से उनकी स्थिति पर नजर रख रही है. आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल ने एक बयान में यह जानकारी दी है. बयान में कहा गया, “प्रणब मुखर्जी की मेडिकल कंडीशन में कोई बदलाव नहीं हुआ है. उनके क्लीनिकल पैरामीटर्स स्थिर हैं. वो अब भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं.

84 साल के पूर्व राष्ट्रपति को मस्तिष्क में खून का थक्का जमने के बाद एक जीवन रक्षक आपातकालीन सर्जरी की गई थी. इसके बाद उनका स्वास्थ्य खराब हो गया. उनका कोविड-19 परीक्षण भी पॉजिटिव आया था. 10 अगस्त को मुखर्जी ने ट्वीट किया था, “एक अलग प्रोसीजर के लिए अस्पताल आया हूं और मेरा कोविड-19 परीक्षण पॉजिटिव निकला है. पिछले हफ्ते मेरे संपर्क में आए लोगों से मैं अनुरोध करता हूं कि वे खुद को आइसोलेट करें और अपना कोविड-19 परीक्षण कराएं.”

मुखर्जी के सिर पर 13 साल पहले लगी थी सड़क दुर्घटना में चोट

13 साल पहले एक कार दुर्घटना के बाद प्रणब मुखर्जी का इलाज करने वाले पश्चिम बंगाल में नदिया जिले के एक डॉक्टर ने बताया, 7 अप्रैल 2007 की रात एक ट्रक ने तत्कालीन वित्त मंत्री मुखर्जी की कार को टक्कर मार दी थी और उनके सिर में चोट आई थी. पहले उन्हें एक स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां उनके सिर पर टांके लगाए गए और उन्हें कृशनगर के सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तालाब से एक व्यक्ति का शव बरामद

Next Post

रेलवे स्टेशनों में ‘नो बिल नो पे’ का बोर्ड लगाना अनिवार्य

Next Post
रेलवे स्टेशनों में ‘नो बिल नो पे’ का बोर्ड लगाना अनिवार्य

रेलवे स्टेशनों में 'नो बिल नो पे' का बोर्ड लगाना अनिवार्य

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d