दिल्ली: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को सोमवार को सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनके मस्तिष्क की सर्जरी की गई थी. इससे पहले उनकी कोविड-19 जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी, वहीं इतवार की सुबह उनके बेटे ने जो उनसे मिलकर आए थे जानकारी दी-कल, मैं अपने पिता से मिलने अस्पताल में गया था.
ईश्वर की कृपा और आपकी सभी शुभकामनाओं के साथ, वह पहले के दिनों की तुलना में बहुत बेहतर और स्थिर है! उनके सभी महत्वपूर्ण पैरामीटर स्थिर हैं और वह ट्रीटमेंट को रिस्पॉड कर रहे हैं. हमें दृढ़ विश्वास है कि वह जल्द ही हमारे बीच वापस आ जायेंगे.
वहीं इससे पहले उनकी देखभाल करने वाले चिकित्सकों ने जानकारी दी थी कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के स्वास्थ्य की स्थिति में शनिवार को भी कोई बदलाव नहीं आया और वह जीवनरक्षक प्रणाली पर ही हैं. उन्होंने बताया कि मुखर्जी की हालत स्थिर बनी हुई है और विशेषज्ञों की एक टीम उनकी करीबी निगरानी कर रही है.
अस्पताल ने एक बयान में कहा, ‘प्रणब मुखर्जी की हालत आज सुबह भी पूर्ववत रही. वह अब भी जीवनरक्षक प्रणाली पर हैं. उनकी हालत स्थिर बनी हुई है और विशेषज्ञों की एक टीम करीबी निगरानी कर रही है.’

