BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

असल जिंदगी में प्रणति राय प्रकाश बनी हीरोइन, जानिए कैसे…?

by bnnbharat.com
June 4, 2020
in समाचार
असल जिंदगी में प्रणति राय प्रकाश बनी हीरोइन, जानिए कैसे…?
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: देश में कोरोना वायरस महामारी के कारण चल रहा लॉकडाउन अब समाप्ति की ओर है. भारत सरकार की तरफ से हुई घोषणा के अनुसार 8 तारीख से धीरे-धीरे लॉकडाउन को खोलने की बात कही गई है.

2 महीनों से अधिक समय तक चले इस लॉकडाउन ने मानव के जीवन में कई बदलाव लाए है. वह अब और भी ज्यादा आत्मविश्वास से परिपूर्ण नजर आने वाला है और वह अपने कई तरह के डर पर विजय प्राप्त कर चुका होगा, जिसकी झलक आने वाले समय में नजर आने वाली है.

बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज की तरह प्रणति राय प्रकाश मुंबई में अपने परिवार से दूर अकेली रहती है. अचानक हुए लॉकडाउन के कारण प्रणति घर नहीं जा पाई थी, वे मुंबई में रह रही है, क्योंकि लॉकडाउन ने सभी का बाहरी जीवन से संपर्क काट दिया था, इसलिए घर पर रहना बोरिंग और अकेलेपन का एहसास करा सकता है.

अभिनेत्री प्रणति राय प्रकाश भी इस अकेलेपन से जूझ रही रही थी, लेकिन उन्होंने बताया कि खुद को अलग-अलग तरह के कार्यों में व्यस्त रखते हुए अब उन्होंने इस मानसिक स्थिति पर विजय प्राप्त कर ली है.

प्रणति राय प्रकाश ने कहा कि “जब मैं शूट कर रही थी तब अचानक से लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया और शूटिंग रद्द हो गई थी. मैं वास्तव में अपने आगामी प्रोजेक्ट पर काम करना चाह रही थी, क्योंकि मैं अकेली रहती हूं, इसलिए मैं कई तरह की गतिविधियों में खुद को व्यस्त रखती हूं. खाना पकाने से लेकर सफाई तक कर रही हूं और इसके अलावा रचनात्मक चीजों में भी रूचि दिखा रही हूं.  जैसे मैं एक संगीत वाद्ययंत्र सीख रही हूं और एक गीत लिख रही हूं. इन चीजों ने मुझे अकेलेपन से निपटने में मदद की है.”

प्रणति राय प्रकाश का इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल 2016 से लेकर फिल्म ‘लव आज कल 2’ का सफर काफी रोमांचक रहा है. बहुत कम लोग होते है जिन्हें इतने जल्दी प्रशंसकों का ढ़ेर सारा प्यार मिलता है, उनमें से एक प्रणति है.

इसके साथ ही उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग भी है. उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म ‘फैमिली ऑफ ठाकुरगंज’ से डेब्यू किया था. अभी वे “मनफोडगंज की बिन्नी” में प्रमुख भूमिका में नजर आ रही हैं, जो पारंपरिक मूल्यों के साथ संपर्क में रहने के दौरान अपने सपनों को साकार करने के लिए एक महिला की कहानी बताती है, जिसे प्रशंसकों का काफी प्यार मिल रहा है. इसके अलावा प्रणति ऑल्ट बालाजी के नए वेब शो कार्टेल में ऋत्विक धनजानी के साथ नजर आएंगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जमशेदपुर कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं का हंगामा, बैठने की जगह नहीं मिलने से नाराजगी

Next Post

स्वर्णरेखा परियोजना के पुनरीक्षित प्राक्कलन को जल्द मंजूरी दे सरकार : संजय सेठ

Next Post
स्वर्णरेखा परियोजना के पुनरीक्षित प्राक्कलन को जल्द मंजूरी दे सरकार : संजय सेठ

स्वर्णरेखा परियोजना के पुनरीक्षित प्राक्कलन को जल्द मंजूरी दे सरकार : संजय सेठ

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d