मुंबई: इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल विजेता के रूप में अपने सफलतम करियर की शुरुआत करने वाली नवोदित अभिनेत्री प्रणति राय प्रकाश ने बहुत कम समय में काफी लोकप्रियता हासिल की है.
वे “फेमिना मिस इंडिया 2015” में एक सेमी फाइनलिस्ट भी रह चुकी है. इम्तियाज अली की फिल्म ‘लव आज कल 2’ में कार्तिक आर्यन के साथ रोमांस करते हुए नजर आ चुकी प्रणति ने बॉलीवुड में करियर की शुरुआत फिल्म ‘फैमिली ऑफ ठाकुरगंज’ से की थी.
प्रणति राय प्रकाश अपने मजाकिया और हसमुख मिज़ाज़ के लिए जानी जाती हैं. अभिनेत्री हमेशा से ही अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो और तस्वीरें साझा करके अपने प्रसंशकों को अपडेट रखती है.
हाल ही में प्रणति ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह बहुत प्यारी लग रही हैं. प्रणति के प्रशंसक उनके इस हॉट लुक को काफी पसंद कर रहे है.
https://www.instagram.com/p/CCO0QiwAS1y/
https://www.instagram.com/p/B-FDBe0APeb/
प्रणति को आखिरी बार वेब श्रृंखला “मैनफोडगंज की बिन्नी” में “बिन्नी” की भूमिका में देखा गया था, जिसे दर्शको का बहुत प्यार मिला. और अब वे बहुत जल्द ऑल्ट बालाजी के नए वेब शो ‘कार्टेल’ में ऋत्विक धनजानी के साथ नजर आएंगी.

