BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लॉकडाउन के बाद क्या-क्या करना है प्रणति राई प्रकाश ने बनाई सूची… प्लान किए शेयर

by bnnbharat.com
May 19, 2020
in Uncategorized
लॉकडाउन के बाद क्या-क्या करना है प्रणति राई प्रकाश ने बनाई सूची… प्लान किए शेयर
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: कोरोना वायरस महामारी चलते  22 मार्च से शुरू हुए लॉकडाउन को 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया था.  लेकिन लगातार बढ़ रहे covid 19 मामले के कारण लॉकडाउन को और आगे बढ़ा दिया गया है. और लोग अपने घरों से बाहर निकलने के लिए उत्सुक हो रहे हैं.

लगभग 2 महीने होने को आए है और अब घर पर रहना उबाऊ होते जा रहा है. हमारे बॉलीवुड सेलेब्स समय की मांग को देखते हुए अपने प्रसंशकों और दर्शकों को सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करते हुए घर में रहने का आग्रह कर रहे है.

लव आज कल 2 फिल्म से अपनी एक्टिंग के जरिए पहचान बनाने वाली प्रणति राई प्रकाश भी काफी उत्सुक है कि कब यह लॉकडाउन खत्म होगा और जीवन सामान्य पटरी पर आएंगी.

उन्होंने तो लॉकडाउन के समाप्त होने के बाद की भी सूचि भी बना ली है कि वह क्या क्या करने वाली है. हमेशा एनर्जी से भरी रहने वाली प्रणति ने हमसे अपनी to-do लिस्ट शेयर करते हुए कहा “सबसे पहले मैं अपने परिवार से मिलने दिल्ली जायेंगी ,वैसे तो पापा पटना में रहते है , लेकिन उनसे मुलाकात पुरे परिवार के साथ दिल्ली में होगी.

दूसरी चीज मैं चाट और आइसक्रीम जैसे स्ट्रीट फूड के लिए तरस रही हूं तो जैसे ही लॉकडाउन खुलेगा सबसे पहले मैं इन स्ट्रीट फूड पर टूट पड़ूंगी. मैं सोलो ट्रिप पर जाना चाहती हूं, शायद पहाड़ों पर या तो फिर मन की शांति के लिए एक योग आश्रम में शामिल हो जाऊंगी.

और सबसे आखिरी और सबसे जरुरी ,मैं जल्द से जल्द काम शुरू करना चाहती हूं. मैं शूटिंग शुरू करना चाहता हूं. मैं ऊर्जा से इतना भर चुकी हूँ कि एक हफ्ते तक बिना सोये हुए काम कर सकती हूं. ”

प्रणति राय प्रकाश का इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल 2016 से लेकर फिल्म लव आज कल 2  का सफर काफी रोमांचक रहा है. बहुत कम लोग होते है जिन्हे इतने जल्दी प्रसंशको का ढेर सारा प्यार मिलता है , उनमें से एक प्रणति है. इसके साथ ही उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है.

उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म ‘फैमिली ऑफ ठाकुरगंज’ से डेब्यू किया, जिसमें जिमी शेरगिल और माही गिल ने अभिनय किया, जहां उनके अभिनय की जमकर सराहना हुई. अभी वे “मनफोडगंज की बिन्नी” में प्रमुख भूमिका में नजर आ रही हैं. जिसे प्रसंशको का काफी प्यार मिल रहा है. इसके अलावा प्रणति ऑल्ट बालाजी के नए वेब शो कार्टेल में ऋत्विक धनजानी का  साथ निभाते नजर आएंगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बाहर से आए प्रवासी श्रमिकों को 550 रुपये के राशन किट के साथ भेजें होम क्वारंटाइन: उपायुक्त

Next Post

निजी परिवहन व्यवस्था के शूल्क से वापस लौट रहे मजदूरों को खर्चे का भुगतान करे राज्य सरकार : सुदेश कुमार महतो  

Next Post
निजी परिवहन व्यवस्था के शूल्क से वापस लौट रहे मजदूरों को खर्चे का भुगतान करे राज्य सरकार : सुदेश कुमार महतो  

निजी परिवहन व्यवस्था के शूल्क से वापस लौट रहे मजदूरों को खर्चे का भुगतान करे राज्य सरकार : सुदेश कुमार महतो  

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d