मुंबई: स्वतंत्रता दिवस पूरे देश में बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया जाता है और साथ ही पूरे देश में ध्वजारोहण, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रंगारंग आयोजन होता है. लेकिन इस साल का जश्न कोरोनो वायरस महामारी के चलते हर बार की तरह नहीं होगा.
लव आज कल की अभिनेत्री प्रणति राय प्रकाश ने अपने प्रशंसकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं, और कहा, “स्वतंत्रता दिवस एक स्वतंत्र देश में रहने के उत्सव के रूप में मनाया जाता है.
स्वतंत्रता एक ऐसी भावना है जिसकी कोई भी तुलना नहीं है. सभी बहादुर जवानो का धन्यवाद, जिनके कारण हमें यह आजादी वाली अनुभूति नसीब हुई.
मैं प्रतिज्ञा लेती हूं कि, मैं अपने देश की पृष्ठभूमि से सीखे गए मूल्यों को ध्यान में रखते हुए अपने देश के लिए सर्वश्रेष्ठ करुंगी. सभी भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं. जय हिंद! ”
प्रणति राय प्रकाश जल्द ही पंजाबी म्यूजिक वीडियो ‘तेनु गबरू पासंद करदा’ में दिखाई देंगी और अपनी आगामी ऑल्ट बालाजी वेब सीरीज “कार्टेल” की शूटिंग शुरू करेंगी.

