BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रतुल शाहदेव का पलटवार, कहा- उच्च राजनीतिक आदर्शों की बात करना और हेमंत सोरेन के पक्ष में प्रचार करने की घोषणा करना, ये दोनों परस्पर विरोधी बातें

by bnnbharat.com
December 15, 2019
in समाचार
प्रतुल शाहदेव का पलटवार, कहा- उच्च राजनीतिक आदर्शों की बात करना और हेमंत सोरेन के पक्ष में प्रचार करने की घोषणा करना, ये दोनों परस्पर विरोधी बातें
Share on FacebookShare on Twitter

खास बातें:-

  • सरयु राय जैसे वरिष्ठ राजनीतिज्ञों को अपने गोलपोस्ट को नहीं बदलना चाहिए

  • राजनीति में ऐसे दोहरे मापदंड उचित नहीं

रांचीः भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने पूर्व मंत्री सरयू राय पर पलटवार किया है. कहा कि पूर्व मंत्री सरयु राय ने सबसे पहले यह आरोप लगाया था कि ईवीएम हैकर्स के ठहरने की सूचना उन्हें बेंगलुरु से एक मित्र ने दूरभाष से दी थी. इसकी शिकायत उन्होंने झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की थी तो जाहिर तौर पर सरयू राय को चुनाव आयोग की कार्यशैली पर भरोसा था, लेकिन जब मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जांच के बाद इस पूरे आरोप को खारिज कर दिया तो सरयु राय का चुनाव आयोग से विश्वास हट गया और उन्हें चुनाव आयोग की निष्पक्षता में सन्देह होने लगा.

प्रतुल ने कहा कि अपनी सुविधा के अनुसार सरयु राय जैसे वरिष्ठ राजनीतिज्ञों को अपने गोलपोस्ट को नहीं बदलना चाहिए. अगर उन्हें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय पर विश्वास नहीं था तो फिर उन्होंने शिकायत क्यों की? और जब परिणाम उनके पक्ष में नहीं आया तो चुनाव आयोग पर प्रश्न उठाने लगे. राजनीति में ऐसे दोहरे मापदंड उचित नहीं है.

हेमंत व उनके परिवार पर CNT/SPT उल्लंघन का है संगीन आरोप

प्रतुल ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन और उनके परिवार पर CNT/SPT कानून का उल्लंघन कर ढ़ाई दर्जन से ज्यादा जमीन खरीदने के संगीन आरोप है.

इस मामले में उन्हें उचित फोरम से नोटिस भी मिल चुका है. सरयु राय ने झारखंड को बहुत करीब से देखा है. झारखंड मुक्ति मोर्चा ने झारखंड आंदोलन को पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव के समय 3 करोड़ में बेच दिया था.

सरयु राय हमेशा राजनीति में उच्च नैतिक आदर्शों की बात करते हैं, तो फिर सिर्फ झामुमो के द्वारा जमशेदपुर पूर्वी के चुनाव में मदद करने पर वो सिर्फ रिटर्न गिफ्ट देने के लिए संथाल जाकर हेमंत सोरेन के पक्ष में प्रचार करने की बात कह रहे हैं. यह पूरा मामला किसी भी सूरत में उच्च नैतिक आदर्शों और सिद्धान्तों की बात तो नहीं लगती, जिसका अनुसरण करने की वो बात किया करते है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कार और ट्रक में भीषण टक्कर, 1 की मौत, 2 घायल

Next Post

मुरहू कोचिंग सेंटर में मनाया गया क्रिसमस गैदरिंग

Next Post
मुरहू कोचिंग सेंटर में मनाया गया क्रिसमस गैदरिंग

मुरहू कोचिंग सेंटर में मनाया गया क्रिसमस गैदरिंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d