रांची: झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यसक्ष प्रवीण जैन छाबड़ा बने. कोरोना को लेकर चैंबर के सत्र 2020-21 का चुनाव इस बार टाल दिया गया था. 20 दिसंबर को इसका चुनाव होना तय था और 21 को परिणाम आने थे. परंतु कोविड-19 के मद्देनजर चुनाव लड़ रहे 44 प्रत्याशियों में से 23 ने स्वेच्छा से अपना नाम वापस ले लिया.
इसके बाद 21 सदस्य चुनाव के लिए बचे थे, जिन्हे सर्वसम्मति से निर्विरोध चुन लिया गया है.
इन सदस्यों ने मिलकर प्रवीण जैन छाबड़ा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना. नई कमेटी ने कार्यभार संभाल लिया. चैंबर भवन में आयोजित सादे समारोह में नई कमेटी ने कार्यभार संभाला. कार्यक्रम में चयनित कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद थे. चुनाव समिति के विष्णु बुधिया और पवन शर्मा भी मौजूद थे. पूर्व अध्यक्ष विनय अग्रवाल और दीपक मारू भी मौके पर मौजूद थे.

