BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रयागराज ने एक बार फिर अपनी बेटी कमला बहुगुणा को किया याद

by bnnbharat.com
August 26, 2020
in Uncategorized
प्रयागराज ने एक बार फिर अपनी बेटी कमला बहुगुणा को किया याद
Share on FacebookShare on Twitter

जगदम्बा प्रसाद शुक्ल,

प्रयागराज: बुधवार को इलाहाबाद सांसद के मीडिया प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज इलाहाबाद सांसद प्रोफेसर रीता बहुगुणा  जोशी के सानिध्य में स्वर्गीय कमला बहुगुणा पूर्व सांसद फूलपुर प्रयागराज और इलाहाबाद की जानी-मानी राजनीतिक और सामाजिक हस्ती का निधन सन 2001 में हुआ था. उनका पैतृक निवास लूकरगंज में था.

अतः उनके निवास स्थान वाली सड़क को कमला बहुगुणा मार्ग घोषित किया गया था. दिनांक 30 दिसंबर 2001 को तत्कालीन मुख्यमंत्री स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी जी तथा तत्कालीन महापौर डॉक्टर केपी श्रीवास्तव एवं नगर निगम प्रयागराज के अधिकारियों की उपस्थिति में उस मार्ग का अनावरण किया गया था.

इसके उपरांत लूकरगंज के मुख्य मार्ग जोकि 2019 के कुंभ के दौरान सड़क चौड़ीकरण करने के समय उक्त शिलापट को हटा दिया गया था और अब वर्तमान नगर प्रमुख श्रीमती अभिलाषा गुप्ता जी ने उक्त शिलापट को पुनः स्थापित कराया.

इस उपलक्ष पर आज लूकरगंज में इलाहाबाद सांसद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि 183 लूकरगंज में स्वर्गीय कमला बहुगुणा का निवास था तथा उनके देहांत के बाद सन 2001 में उस सड़क का नाम कमला बहुगुणा मार्ग किया गया था जिसका की नवीनीकरण करके नया शिलापट लगाया गया जिसका लोकार्पण उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, प्रयागराज की महापौर अभिलाषा गुप्ता तथा स्वयं मेरी गरिमामई उपस्थिति में किया गया.

प्रोफेसर जोशी ने कहा कमला बहुगुणा जी का जन्म प्रयागराज इलाहाबाद में हुआ था और बाल्यकाल लूकरगंज में गुजरा. उसके बाद 1942 के आंदोलन में उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय की छात्रा के रूप में विश्वविद्यालय यूनियन के सदस्य के रूप में बढ़-चढ़कर भागीदारी किया था.

कालांतर में जब देश आजाद हुआ तब उनका विवाह हेमवती नंदन बहुगुणा जी से हुआ और वह राजनीति में सक्रिय हुईं. समाज सेवा उनका बहुत प्रिय अंग था और निरंतर वह गरीबों की विशेषकर उपेक्षित क्षेत्रों में लोगों की सहायता व समाज सेवा करती रहीं. बाढ़ हो सूखा हो या अन्य कोई आपदा हो वह निरंतर जनता के बीच में रहती थीं.

इसके बाद इलाहाबाद प्रयागराज की प्रथम महिला जिला परिषद की अध्यक्ष चुनी गईं और उनका कार्यकाल 1974 से 1976 तक रहा. उत्तर प्रदेश की वह प्रथम महिला थीं जिन्होंने जिला परिषद के अध्यक्ष पद को प्राप्त किया था.

सन 1977 में फूलपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुईं. वह लंबे अरसे तक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के रूप में भी आसीन रहीं. लंबे अरसे तक राजनीति में गुजारने के बाद सन 2001 में उनका देहांत हुआ. इलाहाबाद का हर नागरिक उनको पहचानता था और वह मम्मी के नाम से लोकप्रिय थीं.

आज उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने अपनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्वर्गीय कमला बहुगुणा महिला सशक्तिकरण की मिसाल थीं. और उन्होंने एक नहीं हजारों महिलाओं को आगे बढ़कर देश हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया था.

महापौर अभिलाषा गुप्ता मैं भी उनको श्रद्धांजलि देते हुए कहा की गर्व की बात है कि आज प्रयागराज में सभी निर्वाचित चार प्रमुख पदों पर दो सांसद महापौर तथा जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर महिलाएं आसीन हैं और यह अपने आप में कीर्तिमान है जो इसलिए संभव हो सका क्योंकि प्रयागराज हमेशा सशक्त महिलाओं की धरती रही है.

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व पार्षद विजय पुर्स्वानी, पूर्व पार्षद वीरेंद्र सोनकर, पूर्व पार्षद अमित सिंह, पार्षद अखिलेश सिंह, पार्षद राजेश कुशवाहा, भाजपा के सेक्टर संयोजक देव केसवानी, मनु कक्कड़, विजय बहादुर सिंह महिला आयोग की सदस्य उषा रानी आदि लोग उपस्थित रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

‘समाज का साथ और मजबूत इच्छा शक्ति से कोरोना पर विजय है संभव’

Next Post

यूपी में लॉकडाउन जैसे हालात नहीं: सिद्धार्थ नाथ सिंह

Next Post
यूपी में लॉकडाउन जैसे हालात नहीं: सिद्धार्थ नाथ सिंह

यूपी में लॉकडाउन जैसे हालात नहीं: सिद्धार्थ नाथ सिंह

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d