BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शिबू सोरेन के जल्द स्वस्थ होने लेकर प्रार्थना

by bnnbharat.com
August 25, 2020
in समाचार
शिबू सोरेन ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन
Share on FacebookShare on Twitter

रामगढ़. दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जल्द स्वस्थ होने को लेकर प्रार्थना का दौर भी शुरू हो गया है. पैतृक गांव रामगढ़ के नेमरा में लोग उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पैतृक गांव रामगढ़ जिला अंतर्गत गोला प्रखंड के नेमरा में स्थित हैं. नेमरा गांव सहित आसपास गांव में रहने वाले लोग जब से सुने हैं कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन एवं उनकी पत्नी रूपी सोरेन को कोरोना पॉजिटिव है और अचानक तबियत बिगड़ने से मेदांता में शिबू सोरेन को भर्ती किया गया हैं तभी से गांव के लोग काफी चिंतित हैं. गांव के लोगों में मायूसी छा गयी है. शिबू सोरेन जल्द स्वास्थ्य होकर घर लौटे इसके लिए मंदिर में पूजा पाठ किया जा रहा हैं. ताकि जल्द से जल्द दोनों स्वस्थ हो. गांव के लोगों का कहना हैं कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चलते आज झारखंड अलग राज्य बना है.स्थानीय लोगोंका मानना है कि झारखंड के विकास में इनका
बहुत योगदान रहा हैं. शिबू सोरेन के एक मित्र काशीनाथ बेदिया का कहना हैं कि हमलोग एक साथ गोला हॉस्टल में पढ़कर शिक्षा ग्रहण किये हैं. पुरानी बातों को याद करके काफी खुशी होती हैं. शिबू सोरेन जल्द स्वास्थ होकर नेमरा आएं, हम सभी को उनका आने का इंतजार रहेगा.
सीएम हेमंत के परिजन बोले-जल्द दोनों ठीक हों नेमरा स्थित पैतृक आवास में रह रही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की चाची ने नम आंखों से कहा कि जब से सुने है कि मंझली गोतनी रूपी सोरेन और शिबू सोरेन बीमार हैं काफी चिंता में हैं. भगवान से यही दुआ करते हैं कि जल्द से जल्द दोनों स्वस्थ हो जाएं. वहीं शिबू सोरेन की भतीजी एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की चचेरी बहन रेखा सोरेन को बाबा का ठीक होने का इंतजार हैं और भरोसा हैं जल्द ही शिबू बाबा नेमरा आएंगे. दोनों नेमरा में अकेले रहती हैं. ोनों को इंतजार हैं कि जल्द ही शिबू सोरेन और पूरा परिवार नेमरा आए और हमलोग के साथ रहें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आठ स्थान पर लगाया जाएगा स्पेशल ड्राइव कैंप

Next Post

लाइफ सपोर्ट सिस्टम के बिना दिल्ली रवाना हुए जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन

Next Post
लाइफ सपोर्ट सिस्टम के बिना दिल्ली रवाना हुए जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन

लाइफ सपोर्ट सिस्टम के बिना दिल्ली रवाना हुए जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d