रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने आज सावन के अंतिम दिन रांची के डोरंडा स्थित 56 सीट स्टेट बाबा भोलेनाथ के मंदिर में जल चढ़ाया और भगवान शिव-मां पार्वती से पूरे राज्य के लोगों के रक्षा खुशहाली एवं तरक्की के लिए प्रार्थना की.
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि आज सावन का अंतिम सोमवार है और इस बार सावन पूर्णिमा और आखिरी सोमवारी का अद्भूत संजोग है और आज रक्षाबंधन का त्योहार भी है.
कांग्रेस प्रवक्ता ने भोलेनाथ के दरबार में शिव की आराधना के साथ देशवासियों-राज्यवासियों की खुशहाली, कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी , राज्य के मुखिया हेमंत सोरेन , प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर राम , विधायक दल नेता आलमगीर आलम के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की . उन्होंने कोरोना के महाकाल से मुक्ति दिलाने के लिए प्रार्थना की और झारखंड राज्य के तमाम कोरोनावायरस शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की . उन्होंने सावन की अंतिम सोमवारी के साथ-साथ रक्षाबंधन की भी समस्या खंड वासियों को बधाई दी.

