BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मस्जिद व ईदगाह में एकत्रित होकर नमाज नहीं की जाएगी अदा

इफ्तार पार्टी नहीं की जाएगी, दुकानदारों के बीच की दूरी 15 फीट अनिवार्य

by bnnbharat.com
April 24, 2020
in Uncategorized
मस्जिद व ईदगाह में एकत्रित होकर नमाज नहीं की जाएगी अदा

मस्जिद व ईदगाह में एकत्रित होकर नमाज नहीं की जाएगी अदा

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण को एक वैश्विक महामारी घोषित किए जाने के बाद भारत सरकार द्वारा पूरे देश में लोकडाउन घोषित किया गया है. गृह मंत्रालय भारत सरकार के आदेशानुसार धार्मिक सभा तथा पूजा स्थल के संबंध में आदेश जारी किया गया है. गृह मंत्रालय के आदेशानुसार सभी धार्मिक स्थल, पूजा स्थल आमजन के लिए बंद रहेंगे. धार्मिक सभा, समागम ,एकत्रीकरण पूर्णतः प्रतिबंधित है. ज्ञात है कि 24 अप्रैल या 25 अप्रैल को (चांद के दृष्टिगोचर होने के आधार पर) इस वर्ष रमजान का महीना आरंभ हो रहा है.

उपायुक्त राय महिमापत रे ने कोरोना रोकथाम के मद्देनजर पाक महीना रमजान के सम्बंध में आवश्यक आदेश जारी किया है। कोविड-19 के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार के आदेशानुसार रमजान महीने में सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए किसी भी प्रकार के धार्मिक अथवा सामाजिक सभा का आयोजन नहीं किया जाएगा. इस संदर्भ में रमजान के महीने में मुस्लिम समुदाय द्वारा किए जानेवाले धार्मिक कार्य के संबंध में कार्रवाई अपेक्षित होगी. इसके तहत इस समुदाय के सभी धर्म गुरुओं एवम गणमान्य व्यक्तियों को इस आशय की सूचना दी जानी है कि कोविड-19 के संक्रमण के रोकथाम के लिए किसी भी मस्जिद-ईदगाह में या अन्य वैसे किसी भी स्थान पर एकत्रित नमाज अदा नहीं की जाएगी और न ही इफ्तार पार्टी किया जाएगा.

इस महीने में उनके द्वारा अधिक खरीददारी की जाएगी जिसमें बाजार में अधिक भीड़ भाड़ होने की संभावना होती है, जिससे सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करने में भी कठिनाई होगी. इस संदर्भ में अपर मुख्य सचिव योजना सह वित्त विभाग सह अध्यक्ष लॉकडाउन इम्पलीमेंट टास्क फोर्स के निदेशानुसार दुकानदारों के बीच पन्द्रह फीट की दूरी तथा दुकानदारों के सामने ग्राहकों के खड़े होने के लिए जमीन पर यथासंभव 6 फीट की दूरी का गोला बनाकर उसी गोले में ग्राहक सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर कतारबद्ध खड़े होकर खरीदारी करें.

रमजान अवधि में अनावश्यक रुप में दो पहिया या चार पहिया वाहन का उपयोग पर रोक होगा. विशेष परिस्थिति में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दो पहिया पर एक व्यक्ति और चार पहिया पर चालक सहित 2 व्यक्ति जिसमें चालक के पीछे वाले सीट पर एक बिकती बैठेंगे का भी अनुपालन किया जाए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 2 युवतियों समेत 8 गिरफ्तार

Next Post

घर से बाहर निकलने पर सभी को मास्क या फेस कवर पहनना अनिवार्य

Next Post
घर से बाहर निकलने पर सभी को मास्क या फेस कवर पहनना अनिवार्य

घर से बाहर निकलने पर सभी को मास्क या फेस कवर पहनना अनिवार्य

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d