BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अयोध्या फैसले से पहले का असर : बाजारों में थी भीड़, दुकानदार वसूल रहे थे दुगने दाम

by bnnbharat.com
November 9, 2019
in Uncategorized
अयोध्या फैसले से पहले का असर : बाजारों में थी भीड़, दुकानदार वसूल रहे थे दुगने दाम

अयोध्या फैसले से पहले का असर : बाजारों में थी भीड़, दुकानदार वसूल रहे थे दुगने दाम

Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को अयोध्या के श्रीराम मंदिर पर फैसला सुना दिया. लेकिन शुक्रवार रात यह सूचना मिलने पर कि शनिवार को इस बहुप्रतीक्षित मामले पर फैसला आने वाला है, लखनऊ के बाजारों में भीड़ बढ़ गई. लोग देर रात नौ बजे के बाद से बाजरों में सब्जी, राशन व अन्य जरूरत के सामान लेने के लिए निकल पड़े. आधी रात तक बाजारों में भीड़ बनी रही. हालात यह थे कि दुकानदार सब्जियों के दोगुने से अधिक दाम वसूल रहे थे. वहीं, पुलिस भी सुरक्षा के लिए चौराहों पर मुस्तैद हो गई.

राजधानी के पुराने इलाके में सबसे अधिक सरगर्मी रही. देर रात करीब नौ बजे से ही सब्जी की दुकानों पर भीड़ लगनी शुरू हो गई. वहीं, राशन की दुकानों और पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार लग गई. सभी खरीददार दुकानदार को जरूरत के सामनों की सूची पकड़ाते नजर आए. डालीगंज सब्जी मंडी पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

देखते-देखते भीड़ इतनी बढ़ गई कि पैदल चलने के लिए जगह नहीं मिल रही थी. दुकानदार भी मौके का पूरा फायदा उठा रहे थे. जो प्याज नौ बजे तक 60 रुपये बेच रहे थे. उसे बिना सोचे समझे 100 रुपये कर दिया. वहीं, गोभी के दाम भी 25 रुपये प्रति पीस की जगह 50 रुपये वसूले जाने लगे. आलू का दाम भी अचानक से 50 के ऊपर चला गया. यही हाल चौक, ठाकुरगंज के बालागंज, नक्खास इलाके के बाजारों का रहा.
वहीं, दूसरी ओर, रात नौ बजे के बाद अचानक पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइन लग गई. भीड़ इतनी बढ़ गई कि सड़क तक लाइन लग गई. चौक, नक्खास, बाजारखाला, नाका, कैसरबाग, ऐशबाग, तालकटोरा, ठाकुरगंज इलाकों में लोग पंप पर पहुंचकर टंकी फुल करवाने लगे.
भीड़ ज्यादा दिखी तो कुछ लोगों ने हजरतगंज इलाके की तरफ रुख किया. हालांकि, एसएसपी कलानिधि नैथानी के मुताबिक, इस तरह की भगदड़ की सूचना नहीं है. कुछ प्रमुख बाजारों में भीड़ हो गई थी. सुरक्षा के लिए पुलिस मुस्तैद है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Infosys के चेयरमैन या भगवान से पूछें सवाल : अजय त्‍यागी

Next Post

पूरे सप्ताह 24 घंटे हाई अलर्ट पर रहेगा प्रशासन : मुख्य सचिव

Next Post
पूरे सप्ताह 24 घंटे हाई अलर्ट पर रहेगा प्रशासन : मुख्य सचिव

पूरे सप्ताह 24 घंटे हाई अलर्ट पर रहेगा प्रशासन : मुख्य सचिव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d