BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

UPSC CSE Prelims 2020: 20 मई को आएगी प्री परीक्षा की डेट

by bnnbharat.com
May 19, 2020
in समाचार
UPSC CSE Prelims 2020: 20 मई को आएगी प्री परीक्षा की डेट

UPSC CSE Prelims 2020: 20 मई को आएगी प्री परीक्षा की डेट

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: यूपीएससी सिविल सर्विसेज की प्रारंभ‍िक परीक्षा की तारीख कल जारी कर दी जाएगी. आयोग की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक स्थिति के आकलन के बाद परीक्षा की तारीख पर जो भी फैसला होगा वो 20 मई को उपलब्ध करा दिया जाएगा.

आयोग द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक एग्जाम तारीख परीक्षा के 1 महीने पहले आ जाएगी, यानी कि तारीख की घोषणा के बाद उम्मीदवारों के पास 1 महीना तैयारी करने के लिए होगा.

बता दें कि यूपीएससी सिविल सर्विसेज की एग्जाम डेट ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी की जाएगी. उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर एग्जाम डेट चेक कर सकेंगे.

सिविल सर्विसेज की परीक्षा 3 स्टेज में होती है. पहली स्टेज में प्री परीक्षा आयोजित की जाती है. इस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को मेन परीक्षा में भाग लेने का मौका मिलता है. इसके बाद मेन परीक्षा में पास होने वाले छात्रों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है. फिर फाइनल मेरिट लिस्ट इंटरव्यू और मेन परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर बनती है. मेन परीक्षा 1750 मार्क्स और इंटरव्यू 275 मार्क्स का होता है.

बता दें कि सिविल सर्विसेज परीक्षा के जरिए ही देश में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस), भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) और अन्य के लिए अफसर चुने जाते हैं. यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा के लिए हर साल करीब 10 लाख उम्मीदवार आवेदन करते हैं.

इससे पहले संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 136 पदों को भरने के लिए आयोजित विभिन्न लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित किए थे. बता दें, परिणाम लॉकडाउन के दौरान जारी किए गए हैं. सभी परिणाम की पूरी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है.

 

– ट्रेड मार्क्स और ज्योग्राफिकल इंडिकेशन की 65 पदों के लिए हुई परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए हैं. (परिणाम देखने के लिए यहां करें क्लिक)

– ट्रेड मार्क्स और ज्योग्राफिकल इंडिकेशन के सीानियर एग्जामिनर के 10 पदों के लिए परिणाम जारी हो चुके हैं. (परिणाम देखने के लिए यहां करें क्लिक)

– प्रवर्तन निदेशालय में सहायक कानूनी सलाहकार के 5 पदों के लिए परिणाम जारी किए गए हैं. (परिणाम देखने के लिए यहां करें क्लिक)

– मिनिस्टर ऑफ कॉपरेट अफेयर के 11 पद के लिए रिजल्ट जारी कर दिए हैं. (परिणाम देखने के लिए यहां करें क्लिक)

– उप केंद्रीय खुफिया अधिकारी (तकनीकी), आईबी के 27 पदों के लिए परिणाम जारी हो चुके हैं. (परिणाम देखने के लिए यहां करें क्लिक)

– संयुक्त सहायक निदेशक के 13 पदों के लिए होने वाली परीक्षा के परिणाम जारी हो गए हैं. (परिणाम देखने के लिए यहां करें क्लिक)

परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर भी अपना परिणाम देख सकते हैं. लिस्ट में शॉर्टलिस्ट होने वाले सभी उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी कर दिए गए हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बैंकों ने दी 6.45 लाख करोड़ रुपये के लोन को मंजूरीः वित्त मंत्री

Next Post

गंदा पानी पीने को मजबूर हैं मिनी स्मार्ट निवासी, जल संयंत्र फिल्टर की नहीं हो रही है देखभाल                  

Next Post
गंदा पानी पीने को मजबूर हैं मिनी स्मार्ट निवासी, जल संयंत्र फिल्टर की नहीं हो रही है देखभाल                  

गंदा पानी पीने को मजबूर हैं मिनी स्मार्ट निवासी, जल संयंत्र फिल्टर की नहीं हो रही है देखभाल                  

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d