BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अगले चार दिनों तक होगी प्री-माॅनसून बारिश

by bnnbharat.com
June 9, 2020
in समाचार
अगले चार दिनों तक होगी प्री-माॅनसून बारिश

अगले चार दिनों तक होगी प्री-माॅनसून बारिश

Share on FacebookShare on Twitter

रांची : झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य भर के विभिन्न हिस्सों में अगले चार दिनों हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जतायी गयी है. भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची के निदेषक एसडी कोटाल ने बताया कि पिछले चैबीस घंटे में राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई, जबकि साहेबगंज जिले के राजमहल क्षेत्र में एक सौ पंचानब्बे मिलीमीटर बारिश हुई. मौसम पूर्वानुमान में इस बार झारखंड में समय पर माॅनसून आने और माॅनसून के दौरान सामान्य बारिश की संभावना जतायी गयी है.

11, 12 व 14 जून को दो या दो से अधिक बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. मौसम विभाग के निदेशक ने बताया कि फिलहाल बांग्ला देश से ओडिशा के आंतरिक हिस्सों से होते हुए गैंगटोक, पश्चिम बंगाल व झारखंड तक समुद्रतल से ऊपर 1.5 किमी. क्षेत्र में टर्फलाइन बना हुआ है. इसके अलावा पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दाब क्षेत्र बनने की संभावना है. इसके बाद आगामी यह सिस्टम पश्चिम की ओर बढ़ेगा और अत्यधिक प्रभावी होगा. उन्होंने बताया कि राज्य लगभग सभी स्थानों पर गरज व वज्रपात के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है. 13 जून को राज्य के कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है. 14 जून को राज्य के मध्य व दक्षिणी भाग में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Corona Latest Update: झारखंड में 89 नए मरीज के साथ आंकड़ा पहुंचा 1419

Next Post

नगर निगम परिषद की बैठक में टैक्स वसूली व साफ-सफाई पर चर्चा

Next Post
नगर निगम परिषद की बैठक में टैक्स वसूली व साफ-सफाई पर चर्चा

नगर निगम परिषद की बैठक में टैक्स वसूली व साफ-सफाई पर चर्चा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d