BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बंगाल में मतदान से पहले सर्वे : किसी दल को बहुमत नही, BJP दे रही कड़ी टक्कर, लेफ्ट-कांग्रेस कमजोर

by bnnbharat.com
March 24, 2021
in समाचार
बंगाल में मतदान से पहले सर्वे : किसी दल को बहुमत नही, BJP दे रही कड़ी टक्कर, लेफ्ट-कांग्रेस कमजोर
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रचार जारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, सीएम ममता बनर्जी अपने-अपने दलों के लिए जनता के बीच जनमत तैयार करने को लेकर पुरजोर कोशिश कर रहे हैं. इस बीच फिर एक सर्वे में सामने आया है कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी और सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस के कड़ी टक्कर हो सकती है. राज्य में पहले चरण के मतदान से पहले हुए सर्वे में यह बात सामने आई है.

निजी न्यूज चैनल ने एक एजेंसी के साथ सर्वे किया है। इसमें दावा किया गया कि कड़ी टक्कर के बाद भी दोनों में से किसी भी दल को बहुमत मिलने के आसार कम हैं. सर्वे के अनुसार 294 सीटों वाली विधानसभा में 136 से 146 सीटें टीएमसी को मिल सकती हैं तो वहीं बीजेपी को 130 से 140 सीट मिल सकती है. राज्य में सरकार बनाने के लिए 148 सीटों की जरूरत होती है.

सर्वे में दावा किया गया है कि इन चुनावों में भी कांग्रेस और लेफ्ट के दिन बुरे ही रहेंगे. दावा किया गया है कि राज्य में कांग्रेस और लेफ्ट दोनों को मिलाकर 14 से 18 सीटें मिल सकती हैं और 1 से 3 सीटें अन्य को मिल सकती हैं. इन आंकड़ों को आधार मानें तो राज्य में किसी को बहुमत न मिलने की दशा में कांग्रेस, लेफ्ट और आईएसएफ किंगमेकर हो सकते हैं.

राजनीतिक रूप से सबसे गर्म माने जा रहे पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में वोटिंग की जाएगी. 294 सीटों वाली विधानसभा के लिए वोटिंग 27 मार्च (30 सीट), 1 अप्रैल (30 सीट),  6 अप्रैल (31 सीट), 10 अप्रैल (44 सीट), 17 अप्रैल (45 सीट),  22 अप्रैल (43 सीट), 26 अप्रैल (36 सीट), 29 अप्रैल (35 सीट) को होगी. पश्चिम बंगाल में भी काउंटिंग 2 मई को की जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

टॉप-100 सबसे अमीर रीयल एस्टे ट डेवलपर्स की लिस्ट् जारी, BJP नेता मंगल शीर्ष पर

Next Post

पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम पर गाजियाबाद मंदिर के पुजारी का विवादित बयान

Next Post
पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम पर गाजियाबाद मंदिर के पुजारी का विवादित बयान

पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम पर गाजियाबाद मंदिर के पुजारी का विवादित बयान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d