BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एम्बुलेंस का ईंधन खत्म होने से गर्भवती ने बीच रास्ते में ही तोड़ा दम

by bnnbharat.com
October 6, 2019
in Uncategorized
एम्बुलेंस का ईंधन खत्म होने से गर्भवती ने बीच रास्ते में ही तोड़ा दम

Pregnant broke the ambulance midway due to exhausting of ambulance fuel

Share on FacebookShare on Twitter

ओडिशा: ओडिशा के बारीपाड़ा में एंबुलेंस से एक गर्भवती महिला को सरकारी अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन बीच रास्ते में ही एंबुलेंस का तेल खत्म हो गया, जिसके चलते महिला की मौत हो गई. इस घटना ने लचर प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है.

बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात हांडा गांव के चित्तरंजन मुंडा की पत्नी तुलसी मुंडा को प्रसव पीड़ा हुई थी, जिसके बाद उनको बांगिरीपोशी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया था. महिला की हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने उनको पंडित रघुनाथ मुर्मू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीआरएमएमसीएच) रेफर कर दिया था.

इसके बाद शुक्रवार रात गर्भवती महिला को लेकर एंबुलेंस बारीपाड़ा स्थित पीआरएमएमसीएच के लिए रवाना हुई. जब एंबुलेंस महिला को लेकर पीआरएमएमसीएच जा रही थी, तभी कथित तौर पर उसका ईंधन खत्म हो गया. बताया जा रहा है कि एंबुलेंस का ईंधन बारीपाड़ा कस्बे के बाहरी इलाके में खत्म हुआ. इसके चलते गर्भवती महिला को बीच रास्ते में 45 मिनट तक रोककर रखा गया.

समाचार एजेंसी के मुताबिक 45 मिनट के इंतजार के बाद एक और एंबुलेंस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक महिला की मौत हो गई. मृतक महिला के पति चित्तरंजन मुंडा ने बताया कि एंबुलेंस का ईंधन रास्ते में खत्म हो गया था. इसके बाद आशा कार्यकर्ता ने दूसरी एंबुलेंस के लिए फोन किया. तब तक लगभग एक घंटा बीत चुका था. जब हम अस्पताल पहुंचे, तो डॉक्टरों ने मेरी पत्नी को मृत घोषित कर दिया.

इस मामले में मयूरभंज के मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी प्रदीप महापात्रा का कहना है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में मुझे आज पता चला है. एंबुलेंस के चालक के मुताबिक वाहन का तेल पाइप बीच में ही लीक हो गया था. हालांकि इस मामले की जांच की जाएगी और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विंग कमांडर अभिनंदन और स्कवॉड्रन लीडर मिंटी अग्रवाल को मिलेगा सम्मान

Next Post

खूंटी में दुर्गापूजा को लेकर नई यातायात व्यवस्था लागू

Next Post
खूंटी में दुर्गापूजा को लेकर नई यातायात व्यवस्था लागू

खूंटी में दुर्गापूजा को लेकर नई यातायात व्यवस्था लागू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d