BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए गर्भवती माता बरतें विशेष सावधानी : डॉ. सविता वर्मा

by bnnbharat.com
April 17, 2020
in Uncategorized
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए गर्भवती माता बरतें विशेष सावधानी : डॉ. सविता वर्मा

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए गर्भवती माता बरतें विशेष सावधानी : डॉ. सविता वर्मा

Share on FacebookShare on Twitter

प्रिंस वर्मा,

रामगढ़: कोरोना वायरस के वैश्विक संक्रमण से बचने के लिए मातृका सदन मुरुबन्दा सह रामगढ़ सदर अस्पताल की वरीय स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सविता वर्मा ने गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानियां बरतने की सलाह दी है.

उन्होंने गुरुवार को मुरूबंदा स्थित मातृका सदन नर्सिंग होम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि लॉकडाउन के दौरान गर्भवती महिलाओं की जांच एवं संस्थागत प्रसव में विशेष सावधानियां बरतने की आवश्यकता है. गर्भवती माता यथासंभव संक्रमण से बचे और हमेशा हाथ धोते रहें. टिशू पेपर एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें.

Also Read This: Transfer/Posting: विशेष शाखा के चार DSP का तबादला

डॉ. सविता वर्मा ने कहा कि गर्भवती महिलाएं लॉकडाउन में फिलहाल रूटीन चेकअप के आवागमन को स्थगित करें. सामान्य गर्भवती महिलाएं जिन्हें कोई तकलीफ नहीं हो, वे एएनसी जांच देर से भी करवा सकती हैं. केवल हाई रिस्क प्रेगनेंसी में हाई बीपी व डायबिटीज के साथ गर्भावस्था व प्रीवियस सिजेरियन महिलाओं को ही जांच की आवश्यकता है.

यदि गर्भावस्था के दौरान अचानक रक्तस्राव, पानी गिरना या बच्चे की चाल सुस्त हो तो तत्काल डॉक्टर से परामर्श लें, अन्यथा घर पर ही रहकर पहले से लिखी दवा का सेवन करें. उन्होंने अस्पताल जाने पर गर्भवती महिलाओं को चेहरे को अच्छे से ढककर निकलने की सलाह देते हुए कहा कि गर्भवती महिला यदि कोरोना संक्रमित व्यक्ति या संदिग्ध के संपर्क में आई हो या स्वयं उनमें कोरोना के लक्षण दिखे तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें. उन्होंने स्तनपान करने वाली माता को सावधानियां बरतते हुए स्तनपान कराने की सलाह दी. इस अवसर पर वरीय चिकित्सक व इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. एसपी सिंह भी मौजूद थे.

Also Read This: कोरोना संकट के बीच बिहार में पहली शादी नवादा में, वरमाला की जगह थे मास्क

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जनता की सेवा में हम दिनरात सड़क पर खड़े रहते हैं ताकि कोई दिक्कत न हो: रघुनाथ सिंह

Next Post

सभी गरीबों को मिलेगा आजसू आहार का लाभ: ब्रहमदेव 

Next Post
सभी गरीबों को मिलेगा आजसू आहार का लाभ: ब्रहमदेव 

सभी गरीबों को मिलेगा आजसू आहार का लाभ: ब्रहमदेव 

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d