नई दिल्ली: कोरोना संकट के बीच कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले के गजनुरु गांव की रहने वाली एक नौ महीने की गर्भवती रूपा परवीन राव अपने गर्भावस्था के आखिरी महीने में भी लगातार अस्पताल पहुंच रही हैं और मरीजों की देखभाल कर रही हैं.
गर्भवती नर्स रूपा जयचामाराजेंद्र सरकारी अस्पातल में भर्ती मरीजों की देखभाल करने के लिए रोजाना तीर्थहल्ली तालुक जाती हैं.

