नई दिल्ली: जौनपुर में शराबी पति ने शराब के लिए पैसे नहीं देने पर गर्भवती पत्नी को गोली मार दी. 25 वर्षीय पत्नी नेहा को उसके 4 साल के बेटे के सामने ही शराबी पति ने गोली मारी और वहां से फरार हो गया.
हालांकि कुछ ही देर में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया. घटना जौनपुर के सरपतहां के भटौली गांव की है. मृतक नेहा के भाई की तहरीर पर पुलिस ने शराबी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

