BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत हुआ गर्भवती महिलाओं का जांच

by bnnbharat.com
October 9, 2020
in समाचार
प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत हुआ गर्भवती महिलाओं का जांच
Share on FacebookShare on Twitter

सभी प्रकार के जांच की रही व्यवस्था

जांच के दौरान दी गयी सही पोषण की जानकारी

कोरोना संक्रमण से बचाव की भी दी गई जानकारी

अररिया: प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत सदर अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की जांच के लिये विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया. आयोजित शिविर में जिले की गर्भवती महिलाओं की नि:शुल्क जांच के उपरांत उन्हें जरूरी सुझाव व दवाएं उपलब्ध करायी गयी.

जांच में 18 गर्भवती महिलाओं को, जिनमें उच्च जोखिम प्रसव की संभावना है. खासतौर पर विशेष निगरानी के लिये चिह्नित किया गया, ताकि प्रसव के दौरान संभावित अड़चनों को दूर किया जा सके. स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी चिह्नित महिलाओं का नियमित जांच किया जायेगा.

गर्भवस्था के दौरान नियमित जांच जरूरी :

जांच के संबंध में केयर इंडिया की डिस्ट्रिक्ट टीम लीडर पर्णा चक्रवती ने बताया सदर अस्पताल के साथ ही जिले के अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों में भी हर माह की तरह इस माह भी 9 तारीख को प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं की जांच की गई.

उन्होंने बताया गर्भवस्था के दौरान नियमित जांच बेहद जरूरी है. इससे प्रसव के दौरान आने वाली चुनौतियों को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

गर्भवती महिलाओं को नियमित रूप से अपने सेहत की जांच कराना चाहिये जिससे कि प्रसव के उपरांत जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित व सेहतमंद रह सके.

जांच के दौरान दी गयी सही पोषण की जानकारी :

जांच के लिये सदर अस्पताल पहुंची गर्भवती महिलाओं को अस्पताल प्रबंधक विकास आनंद व केयर इंडिया के नीतीश कुमार द्वारा पोषण सम्बंधित विस्तृत जानकारी दी गयी. अस्पताल प्रबंधक विकास आनंद ने महिलाओं को भोजन में हरी सब्जी प्रचुर मात्रा में लेने, दैनिक भोजन में केला, अमरूद, सेव, अनार, जैसे फल का नियमित सेवन की सलाह दी.

गर्भवस्था के दौरान भोजन में अतिरिक्त नमक के प्रयोग से बचने को कहा गया. अस्पताल प्रबंधक ने कहा कि शरीर में नमक की मात्रा अधिक होने से बीपी बढ़ने व चमकी की शिकायत प्रसव के दौरान अमूमन देखा जाता है. इसलिए सभी गर्भवती महिलाओं को इसके लिए सचेत रहना ज्यादा जरूरी है.

आयोजित शिविर में हुई सभी प्रकार की जांच :

आयोजित शिविर में पहुंची गर्भवती महिलाओं का सभी तरह की जरूरी जांच की गयी जिसमें एचआईवी, हीमोग्लोबीन, यूरिन, बल्ड प्रेशर, सुगर सहित अन्य जांच शामिल हैं.

कोरोना संक्रमण से बचाव की भी दी गई जानकारी :

जांच के लिये सदर अस्पताल पहुंची महिलाओं एवं उनके परिजनों को अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक जीतेंद्र प्रसाद द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी जानकारी से अवगत कराया.

उन्होंने महिलाओं को भीड़-भाड़ वाले आयोजन से बचने, घर से बाहर निकलते वक्त आवश्यक रूप से मास्क का उपयोग करने व हर हाल में शारीरिक दूरी का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिये प्रेरित किया. डॉ जीतेंद्र ने कहा कि जब तक कोरोना की कोई दवा नहीं आ जाती, हम इन्हीं उपायों पर अमल कर अपना व अपने परिवार का बचाव कर सकते हैं.

आयोजित शिविर में अस्पताल अधीक्षक डॉ जितेंद्र प्रसाद, डॉ अनामिका, केयर इंडिया के डीटीएल पर्णा चक्रवर्ती सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने निजी टीवी चैनलों के लिए एडवाइजरी किया जारी, कहा- लगे लगाम

Next Post

राज्य में घटित घटनाओं पर जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की सरकार मौन है: मेयर

Next Post
मेयर आशा लकड़ा ने निगम क्षेत्र में ‘कर’ वसूली के लिए एजेंसी के चयन पर उठाये सवाल

राज्य में घटित घटनाओं पर जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की सरकार मौन है: मेयर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d