BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गर्भवती महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत

by bnnbharat.com
November 9, 2020
in समाचार
गर्भवती महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत
Share on FacebookShare on Twitter

– गर्भकाल में महिलाएं पौष्टिक आहार का करें सेवन

– प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत अस्पतालों में हुई गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच

– सभी जरूरी जांच का हुआ आयोजन

पूर्णियां: गर्भावस्था में महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखना जरूरी होता है. उनका बेहतर स्वास्थ्य ही उनके आने वाले बच्चे के अच्छे स्वास्थ्य की परिकल्पना साकार करता है. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्रत्येक माह की 9 तारीख को सभी स्वास्थ्य केन्द्रों व उपस्वास्थ्य केन्द्रों में विशेष कैम्प का आयोजन कर गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की जाती है. आज भी जिले के सभी अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं की जांच करते हुए उन्हें जरूरी दवाईयों का साथ अच्छे स्वास्थ्य के लिए किए जाने वाले उपयुक्त सलाह भी दी गई.

सभी जरूरी जांच का हुआ आयोजन :

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत आयोजित कैम्प में गर्भवती महिलाओं की सभी प्रकार की जांच की गई. इसमें खून जांच, अल्ट्रासाउंड, हेमोग्लोबिन, यूरिन टेस्ट, ब्लड प्रेशर आदि की जांच हुई. जांच के बाद जरूरी दवाइयां देने के साथ ही सभी गर्भवती महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने और प्रसव के लिए जरूरी उपायों का ध्यान रखने की जानकारी दी गई. ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत दूसरी और तीसरी तिमाही की सभी गर्भवती महिलाओं की गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व देखभाल के लिए स्वास्थ्य जांच हर माह की 09 तारीख को सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में कराई जाती है.

समय-समय पर जांच करवाना जरूरी :

सदर अस्पताल की एएनएम सुनैना रानी ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए क्योंकि उनके स्वास्थ्य पर ही उनके होने वाले शिशु का स्वास्थ्य निर्भर करता है. गर्भवती महिला को गर्भावस्था के दौरान 4 प्रसव पूर्व जांच जरूरी होता है. इसके साथ ही महिला को टेटनस का टीका भी गर्भावस्था के दौरान लेना चाहिए. महिलाओं के शरीर में पर्याप्त खून की कमी हो सकती है जिससे उबरने के लिए उन्हें आयरन फोलिक एसिड की गोली का सेवन करना चाहिए.

गर्भकाल में महिलाएं पौष्टिक आहार का करें सेवन :

गर्भावस्था में महिलाओं को पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए. इनसे महिला के स्वास्थ्य तंदुरुस्त रहता है एवं उनमें खून की कमी जैसी समस्या के होने का खतरा भी नहीं रहता. इसके लिए महिलाओं को ताजी हरी सब्जियां, साग जैसे पालक, बथुआ, चना, गुड़ इत्यादि का सेवन उनके लिए अच्छा होता है. खून की कमी को दूर करने के लिए महिलाओं को आयरन युक्त भोजन लेना चाहिए. आयरन युक्त भोजन के रूप में गाजर, टमाटर, खजूर, अंजीर, किशमिश, छिलके वाली आलू, ब्रोकली, अखरोट, मूंगफली, चुकंदर, अंकुरित बीज, दलिया आदि खाना चाहिए. इसके अलावा महिलाओं को ताजे फल और दूध का सेवन करना चाहिए.

कोरोना संक्रमण का रखा गया खयाल :

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के लिए आयोजित कैम्प में कोरोना संक्रमण से बचाव का खयाल रखा गया. इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान, मास्क का उपयोग किया जा रहा था. कैम्प में लोगों के हाथ सफाई के लिए सैनिटाइजर की भी व्यवस्था की गई.

गर्भावस्था के दौरान इन बातों का रखें ध्यान :

•  रातों में अच्छी नींद लें व तनाव मुक्त रहें.

•  घर से बाहर निकलने से परहेज करें.

•  सकारात्मक सोचें व मानसिक परेशानी परिवार से साझा करें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अपराधियों ने लूट लिए लगभग एक लाख रुपये, फरार

Next Post

दीपावली पर मिट्टी के दीये का ही प्रयोग करें: रघुवर

Next Post
सीएम रघुवर तोड़ पाएंगे ‘मुख्यमंत्री की हार’ का मिथक

दीपावली पर मिट्टी के दीये का ही प्रयोग करें: रघुवर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d