बथनाहा (सीतामढ़ी): बथनाहा प्रखंड क्षेत्र के एन एच सतहत्तर योगिवाना अवस्थित निजी विद्यालय प्रीति विद्यांगन के छात्र ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफलता अर्जित किया है.
जानकारी के अनुसार रुन्नीसैदपुर प्रखंड के माधोपुर निवासी अशोक पासवान के पुत्र मनोहर अविनाश ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफलता अर्जित की है.
सफल छात्र मनोहर के पिता अशोक रुन्नीसैदपुर प्रखंड के मौजे किशोरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मानिकचौक में शिक्षक हैं. छात्र मनोहर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता अशोक पासवान प्रीति विद्यांगन के निदेशक प्रभात मिश्र व तकनीकी निदेशक विपुल मिश्रा को दिया. मनोहर की इस सफलता से पूरे पंचायत में खुशी की लहर दौड़ गई .
