BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हेमा मालिनी का किरदार ना मिलने पर प्रीति जिंटा ने छोड़ी फिल्म

by bnnbharat.com
September 16, 2019
in समाचार
हेमा मालिनी का किरदार ना मिलने पर प्रीति जिंटा ने छोड़ी फिल्म
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : हिंदी सिनेमा की बबली गर्ल जिन्होंने हमेशा लीक से हटकर रोल किए और उस दौर की काजोल, ऐश्वर्या राय, रानी मुखर्जी जैसी अदाकाराओं के बीच अलग पहचान बनाई. प्रीति जिंटा बॉलीवुड की ऐसी हीरोइन हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग से तारीफें बटोरीं. साथ ही उनके गालों पर पड़ते डिंपलों ने भी करोड़ों का दिल चुराया. कभी बेबाक बयान, तो कभी अपनी फिल्मों की वजह से वे दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहीं. आईपीएल के दौरान वह अक्सर अपनी क्रिकेट टीम किंग्स इलेवन पंजाब का उत्साह बढ़ाते हुए नजर आ जाती हैं.

प्रीति जिंटा एक बार फिर खबरों में हैं. इसके पीछे की वजह है फराह खान की फिल्म को करने से मना करना. दरअसल प्रीति ने पसंद का रोल न मिलने पर सत्ते पे सत्ता के रीमेक से दूरी बना ली है. बताया जा रहा है कि प्रीति को 1982 में आई इस फिल्म में हेमा मालिनी के रोल के लिए नहीं बल्कि दूसरे मेन कैरेक्टर का ऑफर दिया गया था, जिस वजह से प्रीति ने इस ऑफर को मना कर दिया है. इस रीमेक पर रोहित शेट्टी और फराह खान एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं.

प्रीति जिंटा लंबे समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं हैं. और जो फिल्में आईं वो कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं लेकिन बावजूद इसके प्रीति फिल्मों को लेकर अपनी पसंद को नजरअंदाज नहीं करना चाहतीं. शुरू से ही चुनिंदा किरदार करती आईं. प्रीति ने इस फिल्म को न कहने में ही भलाई समझी.

थलसेना अफसर की बेटी हैं प्रीति

प्रीति के पिता दुर्गानंद जिंटा भारतीय थलसेना में अफसर थे. उनकी मां नीलप्रभा गृहिणी हैं. 13 साल की उम्र में ही प्रीति ने अपने पिता को खो दिया. एक कार एक्सीडेंट ने छोटी सी प्रीति की जिंदगी में ऐसी उथल पुथल मचाई कि उनका जीवन ही बदल गया. प्रीति को साहित्य पढ़ना और बास्केटबॉल खेलना काफी पसंद था. अंग्रेजी ऑनर्स और मनोविज्ञान की पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्होंने मॉडलिंग में किस्मत आजमाई. इसके बाद प्रीति को एक से एक विज्ञापन ऑफर हुए.
फिल्मी करियर

प्रीति ने मणिरत्नम की फिल्म ‘दिल से’ डेब्यू किया. इस फिल्म में उनके अभिनय को खूब सराहा गया और उन्हें उस साल का डेब्यू एक्ट्रेस का फिल्मफेयर भी मिला. बतौर लीड एक्ट्रेस प्रीति की फिल्म सोल्जर थी. फिल्म सुपरहिट रही.. साथ ही प्रीति की किस्मत भी चल पड़ी. इसके बाद फिल्म ‘क्या कहना’ में एक चुनौतीपूर्ण किरदार निभाया. इसके बाद प्रीति की कई फिल्में आईं जिसने उन्हें हिंदी सिनेमा की शानदार अभिनेत्री के तौर पर स्थापित किया. प्रीति जिंटा फिट रहने के लिए जिम में घंटों पसीना बहाती हैं. वे अक्सर अपनी फिटनेस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. साल 2009 में प्रीति जिंटा ने ऋषिकेश के एक अनाथाश्रम की 34 लड़कियों को गोद लिया था. इन 34 लड़कियों की परवरिश की पूरी जिम्मेदारी प्रीति ने ले रखी है.
गुपचुप रचाई शादी
साल 2016 के फरवरी महीने में लॉस एंजिल्स में प्रीति जिंटा ने अपने प्रेमी जीन गुडइनफ के साथ शादी कर थी. इनकी शादी की खबर तब आई, जब शादी के सारे रीति रिवाज पूरे हो चुके थे. हालांकि प्रीति के रिसेप्शन में बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन कर भारी गोलीबारी की

Next Post

जम्मू-कश्मीर में पाबंदी में ढ़ील, स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य : केंद्र

Next Post
जम्मू-कश्मीर में पाबंदी में ढ़ील, स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य : केंद्र

जम्मू-कश्मीर में पाबंदी में ढ़ील, स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य : केंद्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d